पाली में महिला के पैर से गुजरा बस का पहिया:दो जगह से हड्डी टूटी, बांगड़ हॉस्पिटल में ढाई घंटे तक चला ऑपरेशन

पाली में महिला के पैर से गुजरा बस का पहिया:दो जगह से हड्डी टूटी, बांगड़ हॉस्पिटल में ढाई घंटे तक चला ऑपरेशन

पाली में एक 57 साल की महिला के पैर के ऊपर से रोडवेज बस के पीछे का पहिया गुजर गया। हादसे में महिला के एक पैर में दो जगह से फ्रैक्चर हो गया। जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोट आई है। दर्द से कराह रही महिला को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका इमरजेंसी में ऑपरेशन कर पैर की हड्‌डी जोड़ी गई। यह ऑपरेशन करीब ढाई घंटे चला। पाली बस स्टैंड पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार- पाली शहर के धोला चौतरा निवासी भाग्यवती(57) पत्नी बृजमोहन अपने परिचितों के घर पर कथा सुनने के लिए भीलवाड़ा जा रही थी। इस दौरान वह पाली के बस स्टैंड पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे पहुंची। बस में चढ़ने के दौरान वह गिर पड़ी। इस बीच बस का पिछला पहिया उनके दोनों पैरों के ऊपर से निकल गया। इससे एक पैर दो जगह से फ्रैक्चर हो गया और जबकि दूसरी पैर की चमड़ी भी कई जगह से हट गई, जिससे पैर पर गंभीर चोट लगी। महिला को इलाज के लिए तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर कृष्ण पूनिया ने बताया कि यूनिट हेड राजेन्द्र डिडेल की देखरेख में महिला की के पैर का ऑपरेशन किया गया। यह करीब 2 से ढाई घंटे तक चला। इसमें डॉ प्रदीप चौधरी, डॉ सुनील भी शामिल रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *