नूंह में तीन वाहन चोर गिरफ्तार:3 बाइक बरामद, चुराकर लाए थे, बिना नंबर प्लेट के चला रहे थे

नूंह में तीन वाहन चोर गिरफ्तार:3 बाइक बरामद, चुराकर लाए थे, बिना नंबर प्लेट के चला रहे थे

नूंह पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन बाइक भी बरामद की हैं। ये सभी बाइक दिल्ली और गुरुग्राम से चुराई गई थीं और आरोपी पहचान छिपाने के लिए इन्हें बिना नंबर प्लेट के चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई रोजका मेव थाना क्षेत्र में हुई। जहां नियमित चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर देखा। उसे रोककर पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद बाइक के चेसिस नंबर की जांच करने पर पता चला कि यह मोटरसाइकिल दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी राहुल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बाइक जब्त कर ली।
बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार बता दे कि दूसरी कार्रवाई नगीना थाना क्षेत्र में की गई। गश्त के दौरान पुलिस ने ओसाफ नामक एक आरोपी को संदिग्ध हालत में पकड़ा। वह भी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार था। जांच में सामने आया कि यह मोटरसाइकिल गुरुग्राम के शिवाजी नगर इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था युवक तीसरी कार्रवाई फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में हुई। पुलिस ने प्रदीप नामक आरोपी को हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। आरोपी ने बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगाई थी और पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था। तीन आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद वाहन के दस्तावेज और रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि यह बाइक दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से चोरी की गई थी। पुलिस ने प्रदीप को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *