झांसी में पुलिस मुठभेड़ में 3 लुटेरे गिरफ्तार:3 अप्रैल को पिस्टल तानकर ठेले वाले से 16 हजार रुपए लूटे थे

झांसी में पुलिस मुठभेड़ में 3 लुटेरे गिरफ्तार:3 अप्रैल को पिस्टल तानकर ठेले वाले से 16 हजार रुपए लूटे थे

झांसी में लूट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तीनों ने 8 दिन पहले मेडिकल कॉलेज के सामने गन्ना रस के ठेला संचालक पर पिस्टल तानकर 16 हजार रुपए लूटे थे। तब से पुलिस उनके पीछे लगी थी। मुखबिर के जरिए तीनों की झांसी आने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने सुबह 4:15 बजे घेराबंदी की तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए तीनों को पकड़ लिया। उनसे पिस्टल, तमंचा, कारतूस और लूटे हुए 7800 रुपए बरामद हुए हैं। दो हजार रंगदारी नहीं देने पर लूटा था पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सिजौरा गांव निवासी मोहन अहिरवार ने नवाबाद थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि 3 अप्रैल को वह मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 2 के सामने गन्ने के रस का ठेला लगाए था। तभी लाल रंग की बाइक से एक अज्ञात युवक आया और दो हजार रुपए की मांग करने लगा। मना करने पर उसने अपने दो साथियों को बुला लिया। तीनों ने गाली गलौच करते हुए उस पर पिस्टल तान दी। इसके बाद जेब से 16 हजार रुपए और आधार कार्ड लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट की है। नवाबाद पुलिस ने 10 अप्रैल को केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घेराबंदी करने पर पुलिस पर फायर किया पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह सूचना मिली कि लूट करने वाले तीनों आरोपी बाइक से झांसी आए हैं और बसेरा फार्म से पहले कच्चे रास्ते से होकर गुजरने वाले हैं। इस पर नवाबाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद बाइक से तीन युवक आते दिखाई दिए। जब उनको रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। तब पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान दतिया के सरसई निवासी सौरभ समाधिया (23), बलराम यादव (21) और दतमिया के मलेथरा गांव निवासी कपिल यादव के रूप में हुई है। दोस्त की बाइक से लूट की थी आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लूट के बाद तीनों ने आपस में रुपए बांट लिए थे। कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। बाकी के 7800 रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं। उनसे वारदात में इस्तेमाल बाइक, पिस्टल भी बरामद हो गई। कपिल यादव बड़ागांव के बिरगुआ निवासी कृष्णा यादव के पास काम करता है। वह कृष्णा की बाइक मांगकर लाया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *