‘नीली जर्सी और अधूरा बोलना’, सुनील ग्रोवर ने उतारी रोहित शर्मा की नकल, वीडियो ने मचाया तहलका

‘नीली जर्सी और अधूरा बोलना’, सुनील ग्रोवर ने उतारी रोहित शर्मा की नकल, वीडियो ने मचाया तहलका

Sunil Grover hilariously mimics Rohit Sharma: मनोरंजन की दुनिया में सुनील ग्रोवर एक ऐसा नाम हैं, जो जब भी पर्दे पर आते हैं, कुछ न कुछ नया धमाका जरूर करते हैं। अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट करने वाले सुनील का सबसे बड़ा हथियार है- मिमिक्री। वह सिर्फ नकल नहीं करते, बल्कि उस इंसान की रूह को पर्दे पर उतार देते हैं। कादर खान, आमिर खान और जावेद अख्तर जैसे दिग्गजों की हूबहू नकल करने के बाद, अब सुनील ने क्रिकेट के मैदान में ‘छक्का’ मारा है। हाल ही में एक एड शूट का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें सुनील ग्रोवर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के अवतार में नजर आ रहे हैं।

सुनील ग्रोवर बने रोहित शर्मा (Sunil Grover hilariously mimics Rohit Sharma)

इस विज्ञापन (Ad) वीडियो में सुनील ग्रोवर को आईपीएल टीम ‘मुंबई इंडियंस’ की प्रतिष्ठित नीली जर्सी में देखा जा सकता है। सुनील ने न सिर्फ रोहित जैसा लुक अपनाया, बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज को भी इतनी बारीकी से पकड़ा कि फैंस दंग रह गए। वीडियो में दिखाया गया है कि सुनील, रोहित शर्मा बनकर सेट पर आते हैं और डायरेक्टर को कन्फ्यूज कर देते हैं।

रोहित शर्मा की एक खास बात है- अक्सर बात करते-करते वाक्यों को अधूरा छोड़ देना या ‘वो… वो…’ करना। सुनील ने इस बारीकी को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वीडियो के आखिर में ट्विस्ट तब आता है जब खुद असली रोहित शर्मा की एंट्री होती है।

Sunil Grover mimic cricketer Rohit Sharma with fumbles lines in ad shoot user react ab virat bano

लोग हुए सुनील ग्रोवर के मुरीद (Sunil Grover Video mimics Rohit Sharma)

सुनील के इस नए रूप को देखकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जहां लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ मजेदार तुलनाएं भी हो रही हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि सुनील इसमें रोहित से ज्यादा जसप्रीत बुमराह जैसे लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पाजी, बुमराह लग रहे हो, अगला नंबर उन्हीं का है क्या?”वहीं, कमेंट सेक्शन में सबसे ज्यादा मांग विराट कोहली की मिमिक्री की हो रही है। फैंस चाहते हैं कि सुनील जल्द ही ‘किंग कोहली’ बनकर भी पर्दे पर आएं। हालांकि, कुछ रोहित फैंस थोड़े प्रोटेक्टिव भी दिखे। एक यूजर ने लिखा, “सुनील सर आप बेस्ट हो, लेकिन मुंबई के राजा रोहित की जगह कोई नहीं ले सकता।”

जब जावेद अख्तर के सामने उन्हीं की नकल उतारी

सुनील ग्रोवर का मिमिक्री टैलेंट कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कपिल शर्मा शो में सलमान खान बनकर सबका दिल जीता था। हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान उन्होंने दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर के सामने उन्हीं की आवाज में बात की। नजारा देखने लायक था- जावेद साहब खुद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। इससे पहले वे गुलजार साहब और आमिर खान के किरदारों को भी अमर कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *