गुजरात के व्यवसायी का सोना लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

गुजरात के व्यवसायी का सोना लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

गुजरात के स्वर्ण व्यवसायी सुनील सेठ के कर्मियों से 14.9 किलो सोना लूटने के मामले में पुलिस और एसटीएफ ने खगौल इलाके से अमरनाथ उर्फ गोपी (वैशाली), आदित्य गिरि (बाइपास) और संजय कुमार (मेहंदीगंज) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5.403 किलो सोने की बिस्किट, 1.97 लाख कैश और 9 कारतूस बरामद किए गए हैं। अमरनाथ और आदित्य की दोस्ती जेल में हुई थी। अमरनाथ बाकरगंज के स्वर्ण बाजार में आता-जाता था, जहां उसे गुजरात के कारोबारी के स्टाफ महेश और प्रिंस के बारे में पता चला। वह करीब डेढ़ साल से उनके आने-जाने की टाइमिंग नोट कर रहा था। उसने आदित्य और संजय को अपने साथ लिया। संजय ने ही चोरी की कार और स्कूटी उपलब्ध कराई थी। घटना में शामिल दो-तीन बदमाश दिल्ली और यूपी के भी हैं। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि फरार बदमाशों की पहचान कर ली गई है। वकील की सलाह : हथियार नहीं, वर्दी का इस्तेमाल अपराधियों ने फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित होकर फर्जी कस्टम अधिकारी बन कर लूट की योजना बनाई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने एक वकील से भी सलाह ली थी। वकील के कहने पर ही लूट के दौरान हथियार का इस्तेमाल नहीं किया। सभी 6 अपराधी एक जैसे कपड़ों में थे। ऐसे दिया चकमा 4 अप्रैल को अपराधियों ने कर्मियों को रोककर सोना लूटा। पीड़ित महेश को नौबतपुर में उतारकर वे कार छोड़कर बाइक और स्कूटी से आरा पहुंचे। वहां से एक एसयूवी के जरिए दिल्ली भाग गए। दिल्ली में सोने के गहनों को गलाकर बिस्किट बनाया गया। अमरनाथ जब अपना हिस्सा लेकर दिल्ली से पटना लौटा, तब सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से दबोचा गया। इस कांड में शामिल दिल्ली और यूपी के अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गुजरात के स्वर्ण व्यवसायी सुनील सेठ के कर्मियों से 14.9 किलो सोना लूटने के मामले में पुलिस और एसटीएफ ने खगौल इलाके से अमरनाथ उर्फ गोपी (वैशाली), आदित्य गिरि (बाइपास) और संजय कुमार (मेहंदीगंज) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5.403 किलो सोने की बिस्किट, 1.97 लाख कैश और 9 कारतूस बरामद किए गए हैं। अमरनाथ और आदित्य की दोस्ती जेल में हुई थी। अमरनाथ बाकरगंज के स्वर्ण बाजार में आता-जाता था, जहां उसे गुजरात के कारोबारी के स्टाफ महेश और प्रिंस के बारे में पता चला। वह करीब डेढ़ साल से उनके आने-जाने की टाइमिंग नोट कर रहा था। उसने आदित्य और संजय को अपने साथ लिया। संजय ने ही चोरी की कार और स्कूटी उपलब्ध कराई थी। घटना में शामिल दो-तीन बदमाश दिल्ली और यूपी के भी हैं। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि फरार बदमाशों की पहचान कर ली गई है। वकील की सलाह : हथियार नहीं, वर्दी का इस्तेमाल अपराधियों ने फिल्म ‘स्पेशल 26’ से प्रेरित होकर फर्जी कस्टम अधिकारी बन कर लूट की योजना बनाई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने एक वकील से भी सलाह ली थी। वकील के कहने पर ही लूट के दौरान हथियार का इस्तेमाल नहीं किया। सभी 6 अपराधी एक जैसे कपड़ों में थे। ऐसे दिया चकमा 4 अप्रैल को अपराधियों ने कर्मियों को रोककर सोना लूटा। पीड़ित महेश को नौबतपुर में उतारकर वे कार छोड़कर बाइक और स्कूटी से आरा पहुंचे। वहां से एक एसयूवी के जरिए दिल्ली भाग गए। दिल्ली में सोने के गहनों को गलाकर बिस्किट बनाया गया। अमरनाथ जब अपना हिस्सा लेकर दिल्ली से पटना लौटा, तब सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से दबोचा गया। इस कांड में शामिल दिल्ली और यूपी के अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *