50 लाख लूट के मुख्य आरोपी के घर कुर्की-जब्ती:पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ की कार्रवाई, मां बोली- दोनों बेटे निर्दोष

50 लाख लूट के मुख्य आरोपी के घर कुर्की-जब्ती:पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ की कार्रवाई, मां बोली- दोनों बेटे निर्दोष

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर स्वर्ण व्यापारी से 50 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार मुख्य आरोपी राहुल ठठेरा के घर शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई सिविल कोर्ट के निर्देश पर की गई। मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ के नेतृत्व में मलयपुर और टाउन थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़े और जेसीबी के साथ नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मोहल्ले में आरोपी के घर पहुंचे। ढोल-नगाड़े बजने पर मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। देखें,मौके से आई तस्वीरें… दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान जब्त कोर्ट के आदेश के तहत घर के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान जब्त कर थाने ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां उसनी देवी पुलिसकर्मियों से घर को नुकसान न पहुंचाने की गुहार लगाती रहीं। हालांकि, पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। पुलिस ने परिजनों को फरार आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण कराने की चेतावनी भी दी। बताया गया कि इससे पहले कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया गया था, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया था। मां बोली- परिवार का कोई सहारा नहीं स्थानीय महिलाओं ने इस कार्रवाई पर दुख जताया। आरोपी की मां ने दावा किया कि उनके दोनों बेटे निर्दोष हैं और उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पति लंबे समय से बीमार हैं और परिवार का कोई सहारा नहीं बचा है। उनका छोटा बेटा पहले से जेल में बंद है, जबकि उसका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। फरार आरोपी राहुल ठठेरा और उसके छोटे भाई को उनके माता-पिता ने 25 साल पहले गोद लिया था। उनके माता-पिता की पहले से तीन बेटियां थीं और उन्होंने बुढ़ापे के सहारे के लिए दोनों बेटों को गोद लिया था। जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर स्वर्ण व्यापारी से 50 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार मुख्य आरोपी राहुल ठठेरा के घर शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई सिविल कोर्ट के निर्देश पर की गई। मलयपुर थाना अध्यक्ष शेखर सौरभ के नेतृत्व में मलयपुर और टाउन थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी ढोल-नगाड़े और जेसीबी के साथ नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मोहल्ले में आरोपी के घर पहुंचे। ढोल-नगाड़े बजने पर मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। देखें,मौके से आई तस्वीरें… दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान जब्त कोर्ट के आदेश के तहत घर के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान जब्त कर थाने ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी की मां उसनी देवी पुलिसकर्मियों से घर को नुकसान न पहुंचाने की गुहार लगाती रहीं। हालांकि, पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। पुलिस ने परिजनों को फरार आरोपी को जल्द आत्मसमर्पण कराने की चेतावनी भी दी। बताया गया कि इससे पहले कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया गया था, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया था। मां बोली- परिवार का कोई सहारा नहीं स्थानीय महिलाओं ने इस कार्रवाई पर दुख जताया। आरोपी की मां ने दावा किया कि उनके दोनों बेटे निर्दोष हैं और उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके पति लंबे समय से बीमार हैं और परिवार का कोई सहारा नहीं बचा है। उनका छोटा बेटा पहले से जेल में बंद है, जबकि उसका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। फरार आरोपी राहुल ठठेरा और उसके छोटे भाई को उनके माता-पिता ने 25 साल पहले गोद लिया था। उनके माता-पिता की पहले से तीन बेटियां थीं और उन्होंने बुढ़ापे के सहारे के लिए दोनों बेटों को गोद लिया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *