सरैया में आवारा कुत्ते ने 40 लोगों को काटा:गोरीगामा डीह पंचायत के गुस्साए ग्रामीणें ने घेर का मार डाला, घायलों का इलाज जारी

सरैया थाना क्षेत्र की गोरीगामा डीह पंचायत में शुक्रवार 10 अप्रैल को एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पागल कुते ने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। इस घटना में महिलाए, बुजुर समेंह बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अचानक हुआ हमला, दहशत में आए ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब लोग अपने घरों के बाहर दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी एक आवारा कुत्ता अचानक पागल जैसा व्यवहार करने लगा। कुत्ता इतना खूंखार हो चुका था कि वह सड़क पर चलते और घरों के बाहर बैठे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटने लगा। कुत्ते के हमले से बचने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे और बचाव के लिए शोर मचाने लगे। देखते ही देखते पूरा गांव दहशत की चपेट में आ गया और लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए घरों के दरवाजे बंद करने को मजबूर हो गए। फूल तोड़ रही महिला और बुजुर्गों को बनाया निशाना इस हमले की शिकार हुईं प्रकाश कुमारी शाही ने बताया कि वे सुबह घर के बाहर टहल रहे थे, जबकि उनकी पत्नी मीणा कुमारी शाही पास ही पूजा के लिए फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान कुत्ते ने अचानक उन पर झपट्टा मारकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं, गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शशिकला देवी पर भी कुत्ते ने बेहद हिंसक हमला किया। कुत्ते ने उनके चेहरे को बुरी तरह नोच डाला है, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर जख्म आए हैं। फिलहाल उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिपेंद्र राम ने बताया कि एक आवारा कुत्ता अचानक गांव में घुस आया और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुत्ते के लगातार हमलों से लोग दहशत में आ गए। सीएचसी, सदर अस्पताल और निजी हॉस्पीटल में जारी है घायलों का इलाज सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में लक्ष्मण सहनी, अनुज शाही, ललन साह, शंभू साह, चंदेश्वर साह, नगीना सहनी, मुन्नू शाही और मंटुन शाही सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भी चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों के शरीर पर गहरे जख्म हैं, जिनका उचित उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस खौफनाक मंजर को याद कर सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को मारा स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को घेर लिया और लाठी डंडे से पीटकर उसको मार डाला, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, सरैया थाना के प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना एम.वी. ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की निगरानी की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सरैया थाना क्षेत्र की गोरीगामा डीह पंचायत में शुक्रवार 10 अप्रैल को एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर करीब 40 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पागल कुते ने रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया। इस घटना में महिलाए, बुजुर समेंह बच्चे भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अचानक हुआ हमला, दहशत में आए ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब लोग अपने घरों के बाहर दैनिक कार्यों में व्यस्त थे, तभी एक आवारा कुत्ता अचानक पागल जैसा व्यवहार करने लगा। कुत्ता इतना खूंखार हो चुका था कि वह सड़क पर चलते और घरों के बाहर बैठे लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटने लगा। कुत्ते के हमले से बचने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे और बचाव के लिए शोर मचाने लगे। देखते ही देखते पूरा गांव दहशत की चपेट में आ गया और लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए घरों के दरवाजे बंद करने को मजबूर हो गए। फूल तोड़ रही महिला और बुजुर्गों को बनाया निशाना इस हमले की शिकार हुईं प्रकाश कुमारी शाही ने बताया कि वे सुबह घर के बाहर टहल रहे थे, जबकि उनकी पत्नी मीणा कुमारी शाही पास ही पूजा के लिए फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान कुत्ते ने अचानक उन पर झपट्टा मारकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं, गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला शशिकला देवी पर भी कुत्ते ने बेहद हिंसक हमला किया। कुत्ते ने उनके चेहरे को बुरी तरह नोच डाला है, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर जख्म आए हैं। फिलहाल उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बिपेंद्र राम ने बताया कि एक आवारा कुत्ता अचानक गांव में घुस आया और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुत्ते के लगातार हमलों से लोग दहशत में आ गए। सीएचसी, सदर अस्पताल और निजी हॉस्पीटल में जारी है घायलों का इलाज सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में लक्ष्मण सहनी, अनुज शाही, ललन साह, शंभू साह, चंदेश्वर साह, नगीना सहनी, मुन्नू शाही और मंटुन शाही सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में भी चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों के शरीर पर गहरे जख्म हैं, जिनका उचित उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग इस खौफनाक मंजर को याद कर सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को मारा स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने एकजुट होकर कुत्ते को घेर लिया और लाठी डंडे से पीटकर उसको मार डाला, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, सरैया थाना के प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना एम.वी. ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की निगरानी की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *