वीरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर, वीरपुर पूर्वी में शुक्रवार को नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) स्नेहलता वर्मा ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीईओ स्नेहलता वर्मा ने कहा कि नए भवन के निर्माण से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इससे शिक्षण कार्य अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पहले विद्यालय का भवन जर्जर स्थिति में था, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। अब यह दो मंजिला आधुनिक भवन बन गया है। इसके निर्माण से कक्षाओं की संख्या में वृद्धि हुई है और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जया वर्मा, एचएम सुमन कुमार, राजेश कुमार यादव, कविता कुमारी, चांदनी कुमारी, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे। वीरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर, वीरपुर पूर्वी में शुक्रवार को नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) स्नेहलता वर्मा ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीईओ स्नेहलता वर्मा ने कहा कि नए भवन के निर्माण से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। इससे शिक्षण कार्य अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पहले विद्यालय का भवन जर्जर स्थिति में था, जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। अब यह दो मंजिला आधुनिक भवन बन गया है। इसके निर्माण से कक्षाओं की संख्या में वृद्धि हुई है और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका जया वर्मा, एचएम सुमन कुमार, राजेश कुमार यादव, कविता कुमारी, चांदनी कुमारी, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षक और ग्रामीण उपस्थित रहे।


