भाकपा माले के महिला संगठन एपवा के बैनर तले शुक्रवार को सीवान में महंगाई और रसोई गैस संकट के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत शहर के ललित बस स्टैंड से हुई, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने “महंगाई पर रोक लगाओ”, “गैस संकट दूर करो” और “ईरान के खिलाफ युद्ध बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी ललित बस स्टैंड से जुलूस की शक्ल में निकलते हुए चंद्रशेखर चौक, जेपी चौक और अस्पताल मोड़ होते हुए पुनः जेपी चौक पहुंचे, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे शहर में नारेबाजी से माहौल गूंजता रहा और आम लोगों का ध्यान महंगाई और गैस संकट की ओर आकर्षित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एपवा के राज्य अध्यक्ष सोहिल गुप्ता ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की किल्लत आम जनता, खासकर महिलाओं के लिए बड़ी समस्या बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है, जिससे गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सरकार की नीतियों से देश को आर्थिक नुकसान उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति कमजोर है और सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार को तुरंत महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए सोहिल गुप्ता ने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए, रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब-जब युद्ध होता है, उसका नकारात्मक असर पूरी दुनिया पर पड़ता है, जिससे आम जनता सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। प्रदर्शन के अंत में एपवा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भाकपा माले के महिला संगठन एपवा के बैनर तले शुक्रवार को सीवान में महंगाई और रसोई गैस संकट के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत शहर के ललित बस स्टैंड से हुई, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने “महंगाई पर रोक लगाओ”, “गैस संकट दूर करो” और “ईरान के खिलाफ युद्ध बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारी ललित बस स्टैंड से जुलूस की शक्ल में निकलते हुए चंद्रशेखर चौक, जेपी चौक और अस्पताल मोड़ होते हुए पुनः जेपी चौक पहुंचे, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे शहर में नारेबाजी से माहौल गूंजता रहा और आम लोगों का ध्यान महंगाई और गैस संकट की ओर आकर्षित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए एपवा के राज्य अध्यक्ष सोहिल गुप्ता ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की किल्लत आम जनता, खासकर महिलाओं के लिए बड़ी समस्या बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है, जिससे गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सरकार की नीतियों से देश को आर्थिक नुकसान उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति कमजोर है और सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार को तुरंत महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए सोहिल गुप्ता ने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को तुरंत महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए, रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब-जब युद्ध होता है, उसका नकारात्मक असर पूरी दुनिया पर पड़ता है, जिससे आम जनता सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। प्रदर्शन के अंत में एपवा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


