एक्टर रणदीप हुड्डा ने बेटी की पहली PHOTO शेयर की:पत्नी लिन दुलारती दिखी, नाम रखा ‘न्योमिका’, मीनिंग भी बताया; दादी ने हार्ट इमोजी दी

एक्टर रणदीप हुड्डा ने बेटी की पहली PHOTO शेयर की:पत्नी लिन दुलारती दिखी, नाम रखा ‘न्योमिका’, मीनिंग भी बताया; दादी ने हार्ट इमोजी दी

रोहतक के रहने वाले बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर चर्चा में हैं। रणदीप एक महीने पहले ही पिता बने हैं। उनकी एक्ट्रेस पत्नी लिन लैशराम ने एक बेटी को जन्म दिया है। दोनों अपनी इस खुशी को अब बड़े ही भावुक और खास अंदाज में सोशल मीडिया पर साझा किया है। हुड्‌डा ने पहली बार पत्नी लिन लैशराम और नवजात बेटी की तस्वीर साझा कर फैंस को इस खुशी में शामिल किया है। रणदीप हुड्डा ने बेटी के नाम जिक्र करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- A new center to our world – NYOMICA HOODA – Divine Grace, Freedom and limitless like the sky यानि ‘हमारी दुनिया का एक नया केंद्र- न्योमिका हुड्डा- ईश्वरीय कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम।’ इस पोस्ट को उनकी मां आशा हुड्डा ने भी लाइक कर हार्ट इमोजी लगाया है। 50 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को लाइक भी कर चुके हैं। सभी ने हुड्‌डा दंपती को शुभकामनाएं दी। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी रिवाजों के कारण भी काफी सुर्खियों में रही थी। 10 मार्च 2026 को बेटी का जन्म हुआ था। पिता बनने की खुशी की पहले दी थी जानकारी रणदीप हुड्डा ने 10 मार्च को सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें जमकर बधाइयां दी थीं। यह उनके जीवन का बेहद खास और भावुक पल था, जिसे उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ साझा किया था। महीने बाद बेटी की पहली झलक साझा बेटी के जन्म के ठीक एक महीने बाद, 10 अप्रैल को रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में मां और बेटी के बीच का प्यार साफ झलक रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। बेटी का नाम रखा ‘न्योमिका हुड्डा’, अर्थ भी बताया इस खास पोस्ट के जरिए रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ रखा है, जो बेहद यूनिक है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक ऑडियो भी अटैच किया है, जिससे यह पल और भी खास बन गया। न्योमिका का अर्थ बताते हुए लिखा- ईश्वरीय कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम। सोशल मीडिया पर मिल रही शुभकामनाएं जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस और सेलेब्रिटीज ने कमेंट्स के जरिए रणदीप हुड्डा और उनके परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। हर कोई इस नन्ही परी के लिए दुआएं कर रहा है और अभिनेता के इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। एक्टर रणदीप हुड्‌डा के बारे में जानिए….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *