Women’s Chess Candidates: भारत की बेटी वैशाली का जलवा, टॉप पर रहकर वर्ल्ड चैम्पियनशिप की ओर बढ़ाया कदम

उज़्बेकिस्तान के जवोकिर सिंदरोव ने भारत के आर. प्रज्ञानानंदा को हराकर कैन्डिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए अपना दबदबा कायम रखा और दसवें दौर के बाद दो अंक की बड़ी बढ़त कायम कर ली।
सिंदरोव ने इस टूर्नामेंट में छठी जीत हासिल करते हुए कुल आठ अंक कर लिए, जिसमें भारत के युवा ग्रैंडमास्टर पर यह दूसरी जीत भी शामिल थी।
नीदरलैंड के अनिश गिरी छह अंकों के साथ सिंदरोव के सबसे करीबी प्रतिद्वंदी बने हुए हैं।
प्रज्ञानानंदा ने नाम तीन हार के बाद कुल अंक चार है और वह खिताब की दौड़ से बाहर हो गये हैं।
महिला कैन्डिडेट्स में, प्रज्ञानानंदा की बड़ी बहन आर. वैशाली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए यूक्रेन की अन्ना मुज़िचुक के साथ ड्रॉ खेलकर छह अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
वैशाली के पीछे मुजिचुक और चीन की जिनेर झू 5.5 अंकों के साथ बराबरी पर हैं।
भारत की दिव्या देशमुख को रूस की एलिसा गोर्याचकिना के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उनके नाम 4.5 अंक है। 

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *