​वार्ड पार्षद चुनेंगे सशक्त स्थायी समिति के सदस्य:नालंदा जिला प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल,18 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

​वार्ड पार्षद चुनेंगे सशक्त स्थायी समिति के सदस्य:नालंदा जिला प्रशासन ने जारी किया शेड्यूल,18 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

नालंदा जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिलाधिकारी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार सभी 15 नगर निकायों में आगामी 18 अप्रैल को वोटिंग होगी। यह निर्णय नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के उस हालिया संशोधन के बाद लिया गया है, जिसमें अब समिति के सदस्यों का चयन निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान और बहुमत के आधार पर करने का प्रावधान किया गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बिहारशरीफ नगर निगम समेत हिलसा, राजगीर और इस्लामपुर नगर परिषद के साथ-साथ जिले की तमाम नगर पंचायतों में एक ही दिन चुनाव होंगे। मतदान की प्रक्रिया 18 अप्रैल को सुबह 08:00 बजे से निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगी। बिहारशरीफ नगर निगम में 7 सदस्यों के लिए निर्वाचन होगा, जबकि अन्य सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 3-3 सदस्यों का चयन किया जाना है। चुनाव के लिए अधिकांश निकायों के अपने सभा कक्ष को ही मतदान केंद्र बनाया गया है। हालांकि हरनौत, चंडी, परवलपुर और सरमेरा जैसी जगहों पर प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में वोट डाले जाएंगे। वोटिंग से सात दिन पहले जानकारी देने के निर्देश प्रशासन ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों और नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है। इस चुनाव की सूचना हर हाल में 10 अप्रैल 2026 की दोपहर तक सभी वार्ड पार्षदों को तामिला करा दें। विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि चुनाव की जानकारी पार्षदों को मतदान की तिथि से कम से कम 7 दिन पहले मिल जानी चाहिए। इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर जिले के सभी वार्ड पार्षदों को निर्धारित समय पर अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहने को कहा गया है ताकि सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। अपने-अपने निकाय क्षेत्र में ही होगा निर्वाचन 1. बिहारशरीफ नगर निगम स्थान: नगर निगम के सभा कक्ष कुल वार्ड: 51 2. नगर परिषद, हिलसा स्थान: नगर परिषद के सभा कक्ष कुल वार्ड: 26 3. नगर परिषद, इस्लामपुर स्थान: नगर परिषद के सभा कक्ष कुल वार्ड: 26 4. नगर परिषद, राजगीर स्थान: नगर परिषद के सभा कक्ष कुल वार्ड: 32 5. नगर पंचायत, अस्थावॉ स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 11 6. नगर पंचायत, गिरियक स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 12 7. नगर पंचायत, हरनौत स्थान: प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष कुल वार्ड: 19 8. नगर पंचायत, पावापुरी स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 11 9. नगर पंचायत, रहूई स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 10 10. नगर पंचायत, एकंगरसराय स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 16 11. नगर पंचायत, चंडी स्थान: प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष कुल वार्ड: 11 12. नगर पंचायत, नालन्दा स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 17 13. नगर पंचायत, परबलपुर स्थान: प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष कुल वार्ड: 11 14. नगर पंचायत, सरमेरा स्थान: प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष कुल वार्ड: 10 15. नगर पंचायत, सिलाव स्थान:नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 14 नालंदा जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव को लेकर बिगुल बज गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिलाधिकारी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार सभी 15 नगर निकायों में आगामी 18 अप्रैल को वोटिंग होगी। यह निर्णय नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार के उस हालिया संशोधन के बाद लिया गया है, जिसमें अब समिति के सदस्यों का चयन निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान और बहुमत के आधार पर करने का प्रावधान किया गया है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, बिहारशरीफ नगर निगम समेत हिलसा, राजगीर और इस्लामपुर नगर परिषद के साथ-साथ जिले की तमाम नगर पंचायतों में एक ही दिन चुनाव होंगे। मतदान की प्रक्रिया 18 अप्रैल को सुबह 08:00 बजे से निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगी। बिहारशरीफ नगर निगम में 7 सदस्यों के लिए निर्वाचन होगा, जबकि अन्य सभी नगर परिषदों और नगर पंचायतों में 3-3 सदस्यों का चयन किया जाना है। चुनाव के लिए अधिकांश निकायों के अपने सभा कक्ष को ही मतदान केंद्र बनाया गया है। हालांकि हरनौत, चंडी, परवलपुर और सरमेरा जैसी जगहों पर प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में वोट डाले जाएंगे। वोटिंग से सात दिन पहले जानकारी देने के निर्देश प्रशासन ने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों और नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है। इस चुनाव की सूचना हर हाल में 10 अप्रैल 2026 की दोपहर तक सभी वार्ड पार्षदों को तामिला करा दें। विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि चुनाव की जानकारी पार्षदों को मतदान की तिथि से कम से कम 7 दिन पहले मिल जानी चाहिए। इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर जिले के सभी वार्ड पार्षदों को निर्धारित समय पर अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहने को कहा गया है ताकि सशक्त स्थायी समिति के गठन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। अपने-अपने निकाय क्षेत्र में ही होगा निर्वाचन 1. बिहारशरीफ नगर निगम स्थान: नगर निगम के सभा कक्ष कुल वार्ड: 51 2. नगर परिषद, हिलसा स्थान: नगर परिषद के सभा कक्ष कुल वार्ड: 26 3. नगर परिषद, इस्लामपुर स्थान: नगर परिषद के सभा कक्ष कुल वार्ड: 26 4. नगर परिषद, राजगीर स्थान: नगर परिषद के सभा कक्ष कुल वार्ड: 32 5. नगर पंचायत, अस्थावॉ स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 11 6. नगर पंचायत, गिरियक स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 12 7. नगर पंचायत, हरनौत स्थान: प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष कुल वार्ड: 19 8. नगर पंचायत, पावापुरी स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 11 9. नगर पंचायत, रहूई स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 10 10. नगर पंचायत, एकंगरसराय स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 16 11. नगर पंचायत, चंडी स्थान: प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष कुल वार्ड: 11 12. नगर पंचायत, नालन्दा स्थान: नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 17 13. नगर पंचायत, परबलपुर स्थान: प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष कुल वार्ड: 11 14. नगर पंचायत, सरमेरा स्थान: प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष कुल वार्ड: 10 15. नगर पंचायत, सिलाव स्थान:नगर पंचायत के सभा कक्ष कुल वार्ड: 14  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *