धनबाद होकर चलेगी आसनसोल-पोरबंदर साप्ताहिक:15 अप्रैल से 1 जुलाई तक चलाई जाएगी ट्रेन, आसनसोल से हर बुधवार होगी रवाना

धनबाद होकर चलेगी आसनसोल-पोरबंदर साप्ताहिक:15 अप्रैल से 1 जुलाई तक चलाई जाएगी ट्रेन, आसनसोल से हर बुधवार होगी रवाना

रेलवे धनबाद होकर आसनसोल से पोरबंदर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। 09205 पोरबंदर-आसनसोल 13 अप्रैल से 29 तक प्रत्येक हर सोमवार पोरबंदर से सुबह 8:50 पर खुल बुधवार सुबह 4:40 पर धनबाद एवं 6:45 पर आसनसोल पहुंचेगी। 09206 आसनसोल-पोरबंदर 15 अप्रैल से 1 जुलाई तक हर बुधवार आसनसोल से रात 11:05 पर खुल रात 12:25 पर धनबाद व शुक्रवार रात 9:50 पर पोरबंदर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, 3 एसी व 2 एसी के कोच होंगे। तिरुपति से रक्सौल के बीच चलने वाली ट्रेन को नियमित करने पर सहमति बन गई है। इन स्टेशनों पर ठहराव
कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मीरजापुर, प्रयागराज, गोविंदपुरी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, नादा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आणंद, अहमदाबाद, विरमगाम, सुरेंद्रनगर, बांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, लालपुर जाम व भाणवड। ये साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें भी धनबाद होकर चलेंगी 07051 तिरुपति-रक्सौल : 13 अप्रैल से 26 मई तक हर सोमवार
07052 रक्सौल-तिरुपति : 16 अप्रैल से 28 मई तक हर गुरुवार
08867 गोंदिया-रक्सौल : 25 अप्रैल से 27 जून तक हर शनिवार
08868 रक्सौल-गोंदिया : 26 अप्रैल से 28 जून तक हर रविवार को चलेगी। महाकाल, गुजरात के लिए विकल्प, बुकिंग आज से
यह उज्जैन होकर चलेगी। धनबाद के लोगों को महाकाल दर्शन तथा गुजरात जाने का विकल्प मिलेगा। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुक्रवार 10 अप्रैल से शुरू होगी। किराया स्लीपर में 1065, 3 एसी में 2625 और 2 एसी 3670 रुपए होगा। रेलवे धनबाद होकर आसनसोल से पोरबंदर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। 09205 पोरबंदर-आसनसोल 13 अप्रैल से 29 तक प्रत्येक हर सोमवार पोरबंदर से सुबह 8:50 पर खुल बुधवार सुबह 4:40 पर धनबाद एवं 6:45 पर आसनसोल पहुंचेगी। 09206 आसनसोल-पोरबंदर 15 अप्रैल से 1 जुलाई तक हर बुधवार आसनसोल से रात 11:05 पर खुल रात 12:25 पर धनबाद व शुक्रवार रात 9:50 पर पोरबंदर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल, स्लीपर, 3 एसी व 2 एसी के कोच होंगे। तिरुपति से रक्सौल के बीच चलने वाली ट्रेन को नियमित करने पर सहमति बन गई है। इन स्टेशनों पर ठहराव
कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मीरजापुर, प्रयागराज, गोविंदपुरी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, नादा, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आणंद, अहमदाबाद, विरमगाम, सुरेंद्रनगर, बांकानेर, राजकोट, हापा, जामनगर, लालपुर जाम व भाणवड। ये साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें भी धनबाद होकर चलेंगी 07051 तिरुपति-रक्सौल : 13 अप्रैल से 26 मई तक हर सोमवार
07052 रक्सौल-तिरुपति : 16 अप्रैल से 28 मई तक हर गुरुवार
08867 गोंदिया-रक्सौल : 25 अप्रैल से 27 जून तक हर शनिवार
08868 रक्सौल-गोंदिया : 26 अप्रैल से 28 जून तक हर रविवार को चलेगी। महाकाल, गुजरात के लिए विकल्प, बुकिंग आज से
यह उज्जैन होकर चलेगी। धनबाद के लोगों को महाकाल दर्शन तथा गुजरात जाने का विकल्प मिलेगा। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुक्रवार 10 अप्रैल से शुरू होगी। किराया स्लीपर में 1065, 3 एसी में 2625 और 2 एसी 3670 रुपए होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *