Mukul Choudhary ने आईपीएल में रचा इतिहास, ये ‘करिश्मा’ करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

Mukul Choudhary ने आईपीएल में रचा इतिहास, ये ‘करिश्मा’ करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने

Mukul Choudhary Record: मुकुल चौधरी ने आईपीएल में LSG को KKR के खिलाफ शानदार जीत दिलाते हुए इतिहास रच दिया है। वह सात नंबर या इससे नीचे उतरकर सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। 

Mukul Choudhary Record: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाज मुकल चौधरी की 27 गेंदों पर 54 रनों की दमदार अर्धशतकीय पारी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 15वें मुकाबले में जीत छीन ली। इस पारी के लिए मुकुल सुर्खियों में खासकर उनके आक्रामक अंदाज ने सभी को अपना मुरीद बना लिया है। ऋषभ पंत के साथ केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी एलएसजी की जीत का श्रेय मुकुल को देते हुए उन्हें सराहा है। इस मैच विनिंग पारी के साथ ही 21 वर्षीय पावर हिटर ने आईपीएल में इतिहास रचते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्‍लेबाज बने

एलएसजी की जीत में मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके साथ ही मुकुल नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्‍यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे ज्‍यादा छक्के लगाने वाले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी भी बन गए हैं।

ब्रावो के रिकॉर्ड बराबरी की

मुकुल के 7 छक्के, आईपीएल में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए संयुक्त रूप से सबसे ज्‍यादा छक्के हैं। इस मामले में वह ड्वेन ब्रावो के साथ बराबरी पर हैं, जिन्होंने 2018 सीजन के पहले मैच में वानखेड़े स्टेडियम में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 छक्के लगाए थे।

मेरे पास शब्द नहीं- पंत

ऋषभ पंत ने मुकुल की तारीफ करते हुए कहा कि जब हम किसी को नेट्स में देखते हैं, तो आप समझ जाते हैं। लेकिन, जब वह मैच में वैसा करता है, तो यह बहुत ही शानदार लगता है। मेरे पास इसे बताने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं मैच से बहुत ज्‍यादा खुश हूं, क्या ज़बरदस्त कोशिश थी। क्या आप छोटे शहरों से आने वाले खिलाड़ियों को समझते हैं? इस पर पंत ने कहा बिल्कुल… एक बात जिसका मैंने खास ध्यान रखा, निजी तौर पर कभी-कभी भरोसा और जब आप किसी खिलाड़ी पर एक कप्तान के तौर पर भरोसा करते हैं, तो उन्हें मैनेजमेंट का भी भरोसा मिलता है। उस भरोसे के साथ एक खिलाड़ी कमाल कर सकता है।

रहाणे ने भी मुकुल को सराहा

मैच गंवाने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हार को स्वीकार करना मुश्किल है। मुकुल चौधरी की पारी निर्णायक रही। आखिरी दो ओवरों में थोड़ा-बहुत चूक होना स्वाभाविक है, लेकिन, उस साझेदारी के लिए मुकुल को श्रेय जाता है। उन्हें 2 ओवर में 30 रन चाहिए थे, इसलिए वे खुलकर शॉट खेल रहे थे। कुछ गेंदें अच्छी थीं, लेकिन उसने शानदार बल्लेबाजी की।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *