पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल मुकाबला शुक्रवार 11 अप्रैल को होने वाला है। पंजाब किंग्स की टीम मोहाली पहुंच चुकी है। टीम के सभी सदस्यों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रभसिमरन सिंह की मां घर से खाना बनाकर लाई हैं और टीम के सभी सदस्य इस खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। खाना खाने के बाद टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा – “बेहतरीन, वाकई लाजवाब! जानिए किसने क्या कहा: हर्षल पटेल: “खाना बहुत अच्छा है, मैं आंटी को पहले ही शुक्रिया बोल चुका हूं।” जितेश शर्मा: “पेट बहुत ज्यादा भर गया है। बहुत खा लिया। अब बस सुकून है।” अर्शदीप सिंह: “आंटी, दीदी और चाचा जी को इस शानदार डिनर के लिए शुक्रिया। हर बार ऐसे ही लाते रहो।” स्वाद आ गया बाबे खाना खाने के बाद वीडियो के अंत में एक खिलाड़ी की आवाज सुनाई देती है। वह हंसते हुए कहता है कि स्वाद आ गया बाबे। वहीं एक खिलाड़ी कहता है कि पंजाब का दूसरा नाम प्यार है और हार-जीत के लिए मां का आशीर्वाद और प्यार बहुत जरूरी है। आज बहुत ही दिल छू लेने वाला पल है। हमारे प्रभसिमरन भाई की मम्मी पूरी टीम के लिए घर का बना खाना लेकर आई हैं। हर साल अपने बच्चों के लिए खाना लेकर आती हूं प्रभसिमरन सिंह ने भी अपनी मां को धन्यवाद दिया। वीडियो में वे बोल रहे हैं कि मैं अपनी मम्मी को धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने बहुत मेहनत से यह खाना बनाया। एक खिलाड़ी के सवाल पर प्रभसिमरन की मां ने कहा कि मैं हर साल अपने बच्चों के लिए खाना लेकर आती हूं। पूरी टीम मेरा परिवार है। यश ठाकुर और अर्षदीप का वीडियो
यश ठाकुर और अर्शदीप का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यश ठाकुर कहते हैं हाउ टू इंक्रीस इंस्टाग्राम फॉलोअर्स। इस पर अर्शदीप पूछते हैं क्या है लिखा, फिर यश ठाकुर की तरफ से जवाब दिया जाता है फॉलो द रील्स। इस पर अर्शदीप की तरफ से मजाकिया अंदाज में जवाब आता है की सब कह रहे हैं की फोकस नहीं करना रील्स पर


