आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर महामंथन:दिल्ली में जुटेगा बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व, नई सरकार गठन की रूपरेखा पर भी होगी चर्चा

आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर महामंथन:दिल्ली में जुटेगा बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व, नई सरकार गठन की रूपरेखा पर भी होगी चर्चा

बिहार की राजनीति इस समय बेहद निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। जहां आज एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनके बाद राज्य की कमान किस नेता को सौंपी जाएगी। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। दिल्ली में जुटेगा बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक औपचारिक नहीं, बल्कि रणनीतिक तौर पर बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय और बिहार के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता नितिन नवीन करेंगे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय, संजय जायसवाल भी मौजूद रहेंगे। संगठन स्तर पर भीखू भाई दलसानिया और नागेंद्र जैसे पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय को भी बैठक में बुलाया गया है। बैठक में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय को भी बुलाया गया है। नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगा मंथन बैठक का सबसे अहम एजेंडा बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाना है। पार्टी आलाकमान औपचारिक रूप से प्रदेश कोर कमेटी से संभावित नामों की सूची मांगेगा। इसके बाद हर नाम पर विस्तार से चर्चा कर यह कोशिश की जाएगी कि ऐसा चेहरा सामने आए जो न केवल संगठन को मजबूत करे, बल्कि राज्य में राजनीतिक संतुलन भी बनाए रख सके। सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस बार किसी ऐसे उम्मीदवार को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है, जिस पर सभी गुटों की सहमति हो। जो आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना मजबूती से कर सके। अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। शपथ ग्रहण का शेड्यूल भी हो सकता है तय इस बैठक में सिर्फ मुख्यमंत्री के नाम पर ही नहीं, बल्कि नई सरकार के गठन की पूरी रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। खासतौर पर शपथ ग्रहण समारोह की तारीख, समय और संभावित मंत्रिमंडल के प्रारूप पर भी विचार किया जा सकता है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बनने वाली राजनीतिक स्थिति को देखते हुए बीजेपी तेजी से निर्णय लेने के मूड में है, ताकि प्रशासनिक स्तर पर किसी तरह की अनिश्चितता न बनी रहे। आज दिल्ली में रहेंगे नीतीश कुमार आज नीतीश कुमार खुद भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। दरअसल, उन्हें आज ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेनी है। उनके साथ नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। एक तरफ जहां नीतीश कुमार अपने नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत करेंगे, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी उनके उत्तराधिकारी को लेकर अंतिम फैसला लेने की दिशा में आगे बढ़ेगी। बिहार की राजनीति इस समय बेहद निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। जहां आज एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनके बाद राज्य की कमान किस नेता को सौंपी जाएगी। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। दिल्ली में जुटेगा बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक औपचारिक नहीं, बल्कि रणनीतिक तौर पर बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय और बिहार के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता नितिन नवीन करेंगे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय, संजय जायसवाल भी मौजूद रहेंगे। संगठन स्तर पर भीखू भाई दलसानिया और नागेंद्र जैसे पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय को भी बैठक में बुलाया गया है। बैठक में बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय को भी बुलाया गया है। नए मुख्यमंत्री के नाम पर होगा मंथन बैठक का सबसे अहम एजेंडा बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति बनाना है। पार्टी आलाकमान औपचारिक रूप से प्रदेश कोर कमेटी से संभावित नामों की सूची मांगेगा। इसके बाद हर नाम पर विस्तार से चर्चा कर यह कोशिश की जाएगी कि ऐसा चेहरा सामने आए जो न केवल संगठन को मजबूत करे, बल्कि राज्य में राजनीतिक संतुलन भी बनाए रख सके। सूत्रों के अनुसार, पार्टी इस बार किसी ऐसे उम्मीदवार को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है, जिस पर सभी गुटों की सहमति हो। जो आगामी चुनावी चुनौतियों का सामना मजबूती से कर सके। अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। शपथ ग्रहण का शेड्यूल भी हो सकता है तय इस बैठक में सिर्फ मुख्यमंत्री के नाम पर ही नहीं, बल्कि नई सरकार के गठन की पूरी रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। खासतौर पर शपथ ग्रहण समारोह की तारीख, समय और संभावित मंत्रिमंडल के प्रारूप पर भी विचार किया जा सकता है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बनने वाली राजनीतिक स्थिति को देखते हुए बीजेपी तेजी से निर्णय लेने के मूड में है, ताकि प्रशासनिक स्तर पर किसी तरह की अनिश्चितता न बनी रहे। आज दिल्ली में रहेंगे नीतीश कुमार आज नीतीश कुमार खुद भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। दरअसल, उन्हें आज ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेनी है। उनके साथ नितिन नवीन और उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे। एक तरफ जहां नीतीश कुमार अपने नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत करेंगे, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी उनके उत्तराधिकारी को लेकर अंतिम फैसला लेने की दिशा में आगे बढ़ेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *