मोहिउद्दीननगर |प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पुरब पंचायत के रुपैबा चौड़ में खेत से काटकर दौनी के लिए जमा की गई गेंहु के बोझे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब एक एकड़ की गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में किसान राघवेंद्र प्रसाद राय को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, खेत में रखे गेहूं के बोझों में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन उस समय चल रही तेज हवा ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे लपटें तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैल गईं। मोहिउद्दीननगर |प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पुरब पंचायत के रुपैबा चौड़ में खेत से काटकर दौनी के लिए जमा की गई गेंहु के बोझे में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब एक एकड़ की गेहूं की तैयार फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना में किसान राघवेंद्र प्रसाद राय को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, खेत में रखे गेहूं के बोझों में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन उस समय चल रही तेज हवा ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे लपटें तेजी से आसपास के क्षेत्र में फैल गईं।


