मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की मां पार्वती देवी के द्वादश कर्म में शामिल होने के लिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज बेगूसराय के केशावे गांव पहुंचे। उन्होंने पार्वती देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद बोगो सिंह सहित सभी परिजनों से बात की। इससे पहले तेजस्वी यादव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली गांव गए। वहां उन्होंने बीते दिनों मारे गए वकील अहमद के परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली। परिजनों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने घटना पर दुख जताया और सभी दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने इस घटना को घोर अन्याय बताया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अपराधी विजय-सम्राट हो गए है। अररिया जैसी हत्या पहले कभी नहीं देखी। भाजपा के लोगों से और गोदी मीडिया से पूछिये कि बिहार में कौन सा राज है। क्राइम में प्रतिदिन इजाफा हो रहा पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में घटनाएं बढ़ रही है। लॉ एंड ऑर्डर के मामले में बिहार पूरे देश में यूपी के बाद दूसरे नंबर पर है। 20 साल से यहां एनडीए की सरकार है। न कोई सुनवाई हो रही है न करवाई हो रही है। बल्कि क्राइम में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन हत्या, लूट, अपहरण, रेप की वारदात नहीं हो रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि अपराधी विजय और सम्राट को रखे हैं। सरकार अपराधियों को ही संरक्षण देने में लगी हुई है। सत्ता में जो लोग हैं वह बालू और दारू के नशे में मदहोश हैं। इनको बिहार के लोगों से कोई मतलब नहीं है। कुछ दिन पहले हमने अस्पताल की स्थिति को लेकर ट्वीट किया था। अस्पताल में न स्ट्रेचर है, न डॉक्टर है, न दवाई है, न इलाज है। स्कूल में न शिक्षा है, न क्वालिटी ऑफ एजुकेशन है, न टीचर है, न किसी सब्जेक्ट की पढ़ाई हो पा रही है, न कंप्यूटर की पढ़ाई हो पा रही है। पढ़ाई हो, दवाई हो, कमाई हो, सिंचाई हो, सुनवाई हो, कार्रवाई हो। सरकार सभी मुद्दों पर फ्लॉप हो चुकी है। बिहार की 14 करोड़ जनता परेशान उन्होंने कहा कि पहले चुनाव होता था तो सरकार 5 साल के लिए बनती थी, अब तो सरकार ही सरकार बनाने में लगी हुई है। ऐसे में सबके मन में लड्डू है, भाजपा में है कि कौन बनेगा, कौन नहीं बनेगा। बिहार की 14 करोड़ जनता परेशान है- महंगाई से, गैस के लिए, पेट्रोल-डीजल से, बेरोजगारी से, पलायन से। ओला गिरा, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला, किसान मर रहे हैं। इन लोगों को बिहार के लोगों से कोई मतलब नहीं है । अपराधी तांडव किए जा रहा है। प्रशासन और अराजक हो गया है, अफसरशाही हावी हो गया है। लोग परेशान हैं, लोग चाहते हैं कि बिहार में भी सुख-शांति बनी रहे। अब तो रोड पर गला काट कर फेंक रहा है। आज अररिया का दृश्य सबने देखा है, दिनदहाड़े भरे बाजार में जो हुआ वैसा दृश्य कहीं नहीं देखा। चाकू भोंक-भोंककर गला काट कर अलग कर दिया और घंटे तक सिर लेकर घूम रहा होता है। आखिर यह कौन सा राज है, यह भाजपा के लोगों से पूछिए, गोदी मीडिया से पूछिए। यही व्यवस्था हम लोगों के शासन में हुआ होता तो लोग सरकार गिराने की बात करते। बिहार को महा जंगलराज बोला जाता है। सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के बात पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था और चुनाव में भी कहते थे कि इनको मुख्यमंत्री नहीं रहने देगा, यह पहले से ही तय था। बंगाल को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का प्रकोष्ठ बनकर काम कर रही है। मटिहानी विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह की मां पार्वती देवी के द्वादश कर्म में शामिल होने के लिए प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज बेगूसराय के केशावे गांव पहुंचे। उन्होंने पार्वती देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद बोगो सिंह सहित सभी परिजनों से बात की। इससे पहले तेजस्वी यादव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली गांव गए। वहां उन्होंने बीते दिनों मारे गए वकील अहमद के परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली। परिजनों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने घटना पर दुख जताया और सभी दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने इस घटना को घोर अन्याय बताया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अपराधी विजय-सम्राट हो गए है। अररिया जैसी हत्या पहले कभी नहीं देखी। भाजपा के लोगों से और गोदी मीडिया से पूछिये कि बिहार में कौन सा राज है। क्राइम में प्रतिदिन इजाफा हो रहा पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में घटनाएं बढ़ रही है। लॉ एंड ऑर्डर के मामले में बिहार पूरे देश में यूपी के बाद दूसरे नंबर पर है। 20 साल से यहां एनडीए की सरकार है। न कोई सुनवाई हो रही है न करवाई हो रही है। बल्कि क्राइम में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। कोई ऐसा दिन नहीं है जिस दिन हत्या, लूट, अपहरण, रेप की वारदात नहीं हो रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि अपराधी विजय और सम्राट को रखे हैं। सरकार अपराधियों को ही संरक्षण देने में लगी हुई है। सत्ता में जो लोग हैं वह बालू और दारू के नशे में मदहोश हैं। इनको बिहार के लोगों से कोई मतलब नहीं है। कुछ दिन पहले हमने अस्पताल की स्थिति को लेकर ट्वीट किया था। अस्पताल में न स्ट्रेचर है, न डॉक्टर है, न दवाई है, न इलाज है। स्कूल में न शिक्षा है, न क्वालिटी ऑफ एजुकेशन है, न टीचर है, न किसी सब्जेक्ट की पढ़ाई हो पा रही है, न कंप्यूटर की पढ़ाई हो पा रही है। पढ़ाई हो, दवाई हो, कमाई हो, सिंचाई हो, सुनवाई हो, कार्रवाई हो। सरकार सभी मुद्दों पर फ्लॉप हो चुकी है। बिहार की 14 करोड़ जनता परेशान उन्होंने कहा कि पहले चुनाव होता था तो सरकार 5 साल के लिए बनती थी, अब तो सरकार ही सरकार बनाने में लगी हुई है। ऐसे में सबके मन में लड्डू है, भाजपा में है कि कौन बनेगा, कौन नहीं बनेगा। बिहार की 14 करोड़ जनता परेशान है- महंगाई से, गैस के लिए, पेट्रोल-डीजल से, बेरोजगारी से, पलायन से। ओला गिरा, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला, किसान मर रहे हैं। इन लोगों को बिहार के लोगों से कोई मतलब नहीं है । अपराधी तांडव किए जा रहा है। प्रशासन और अराजक हो गया है, अफसरशाही हावी हो गया है। लोग परेशान हैं, लोग चाहते हैं कि बिहार में भी सुख-शांति बनी रहे। अब तो रोड पर गला काट कर फेंक रहा है। आज अररिया का दृश्य सबने देखा है, दिनदहाड़े भरे बाजार में जो हुआ वैसा दृश्य कहीं नहीं देखा। चाकू भोंक-भोंककर गला काट कर अलग कर दिया और घंटे तक सिर लेकर घूम रहा होता है। आखिर यह कौन सा राज है, यह भाजपा के लोगों से पूछिए, गोदी मीडिया से पूछिए। यही व्यवस्था हम लोगों के शासन में हुआ होता तो लोग सरकार गिराने की बात करते। बिहार को महा जंगलराज बोला जाता है। सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। नीतीश कुमार के राज्य सभा जाने के बात पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने तो पहले ही कहा था और चुनाव में भी कहते थे कि इनको मुख्यमंत्री नहीं रहने देगा, यह पहले से ही तय था। बंगाल को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा का प्रकोष्ठ बनकर काम कर रही है।


