नाथद्वारा में विकसित शहरी वार्ड अभियान पर बैठक:नगर पालिका में जन सुझावों से बनेगा 2047 विजन प्लान

नाथद्वारा में विकसित शहरी वार्ड अभियान पर बैठक:नगर पालिका में जन सुझावों से बनेगा 2047 विजन प्लान

नाथद्वारा में मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत गुरुवार को नगर पालिका सभागार में विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जन सहभागिता के माध्यम से शहर के समग्र विकास का रोडमैप तैयार करना रहा। विकास की योजना बना रहे पालिका आयुक्त सौरभ कुमार जिंदल ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में सभाएं आयोजित कर स्थानीय निवासियों से सुझाव लिए जा रहे हैं, जिनके आधार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जन-आधारित विकास की भावना के तहत आमजन की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। यह अभियान 19 मार्च से शुरू होकर 15 मई 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर लोगों से रायशुमारी की जा रही है, जिससे विकसित राजस्थान 2047 के विजन प्लान को मजबूत आधार मिल सके। अभियान के तहत सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक सुविधाओं के सुधार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही ब्लॉक एवं उपखंड स्तर पर अधिकारियों की अध्यक्षता में बैठकें कर विकास कार्यों की प्रगति का डेटा भी तैयार किया जा रहा है। बैठक में तहसीलदार, पीएचईडी और पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता, डाइट प्राचार्य, शिक्षा अधिकारी और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *