जहानाबाद में ट्रक ने स्कूटी सवार को मारा टक्कर, मौत:सामान खरीदकर घर लौट रहा था, परिजनों ने किया सड़क जाम

जहानाबाद में ट्रक ने स्कूटी सवार को मारा टक्कर, मौत:सामान खरीदकर घर लौट रहा था, परिजनों ने किया सड़क जाम

जहानाबाद में गया-पटना NH-22 पर शाहबाजपुर गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्माइलपुर निवासी रविकांत सिंह के रूप में हुई है। उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, रविकांत सिंह बाजार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ”पुलिस ने घटनास्थल से शव को गायब कर दिया” परिजनों ने आक्रोशित होकर गया-पटना सड़क को जाम कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल से शव को गायब कर दिया है। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि दोषी वाहन को जब्त किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। गया-पटना सड़क पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं ग्रामीणों का कहना है कि गया-पटना सड़क पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसका मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार और कई स्थानों पर ओवरब्रिज का न होना है, जिससे लोग अचानक सड़क पार करते समय हादसों का शिकार हो जाते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, लगभग आधे घंटे से सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जहानाबाद में गया-पटना NH-22 पर शाहबाजपुर गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इस्माइलपुर निवासी रविकांत सिंह के रूप में हुई है। उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, रविकांत सिंह बाजार से सामान खरीदकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ”पुलिस ने घटनास्थल से शव को गायब कर दिया” परिजनों ने आक्रोशित होकर गया-पटना सड़क को जाम कर दिया। उनका आरोप है कि पुलिस ने घटनास्थल से शव को गायब कर दिया है। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे हैं कि दोषी वाहन को जब्त किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। गया-पटना सड़क पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं ग्रामीणों का कहना है कि गया-पटना सड़क पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसका मुख्य कारण वाहनों की तेज रफ्तार और कई स्थानों पर ओवरब्रिज का न होना है, जिससे लोग अचानक सड़क पार करते समय हादसों का शिकार हो जाते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, लगभग आधे घंटे से सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्रियों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *