हरदोई में अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में क्रांति के प्रथम महानायक मंगल पांडेय का बलिदान दिवस मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्ता ‘जय शिव’ और अन्य कार्यकर्ताओं ने मंगल पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। परिषद ने जिला प्रशासन से शहीद उद्यान में मंगल पांडे की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शिव सेवक गुप्ता ने बताया कि मंगल पांडेय ने 29 मार्च 1857 को बैरकपुर छावनी में क्रांति की शुरुआत की थी। कहा कि इस घटना ने भारतीय युवाओं में देश के लिए बलिदान देने का जज्बा पैदा किया और सशस्त्र क्रांति का सूत्रपात हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना ने पूरे उत्तर भारत में क्रांति की लहर पैदा कर दी थी। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सुर नाथ अवस्थी ‘खूनखुन’ ने मंगल पांडेय के बलिदान को याद करते हुए बताया कि 8 अप्रैल 1857 को उन्हें फांसी दी गई थी। उन्होंने मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता संजीव अवस्थी, पी.पी. मिश्रा, जितेंद्र श्रीवास्तव, सूरजपाल सिंह, राजीव मिश्रा, जे.पी. शर्मा, दिनेश पाल सिंह, निहित मिश्रा, अभिषेक तिवारी, नीरज मिश्रा, अमलेंद्र त्रिपाठी, आशुतोष पाठक, प्रदीप यादव, शिखर त्रिवेदी, जिला प्रचार मंत्री अंकित गुप्ता, सुमित पाठक, मुकीम अहमद, अवनीश कुशवाहा निमिष, अतुल सिंह और आलोक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों अधिवक्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।


