दतिया में ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर किसान नाराज:मुआवजे की मांग पर सेवड़ा बस स्टैंड पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

दतिया में ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर किसान नाराज:मुआवजे की मांग पर सेवड़ा बस स्टैंड पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

दतिया में सेवढ़ा तहसील क्षेत्र में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार शाम 4 बजे सेवड़ा बस स्टैंड पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम एसडीएम अशोक अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। धरने में शामिल किसानों ने आरोप लगाया कि ओलावृष्टि से धान सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक न तो सही सर्वे कराया गया और न ही मुआवजा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि प्रभावित फसलों का जल्द और पारदर्शी सर्वे कराकर किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि पिछले सीजन में भी किसानों को धान की फसल पर नुकसान के बावजूद कोई सहायता नहीं मिली थी। इस बार भी स्थिति वही बनी तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। ज्ञापन में 10 सूत्रीय मांगें रखी गईं, जिनमें फसल नुकसान का सही आकलन, शीघ्र मुआवजा वितरण और प्रशासनिक लापरवाही पर कार्रवाई प्रमुख रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *