कोटपूतली कोर्ट में पैरा लीगल वालंटियर्स का प्रशिक्षण:निशुल्क विधिक सहायता और जागरूकता पर जोर दिया

कोटपूतली कोर्ट में पैरा लीगल वालंटियर्स का प्रशिक्षण:निशुल्क विधिक सहायता और जागरूकता पर जोर दिया

कोटपूतली कोर्ट परिसर स्थित जिला अभिभाषक संघ सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटपूतली-बहरोड़ के तत्वावधान में एक दिवसीय पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) और अधिकार मित्र प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन रवि शर्मा और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव डिम्पल जंडेल ने नव नियुक्त पीएलवी को संबोधित किया। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की। अधिकारियों ने बताया कि पैरा लीगल वालंटियर्स समाज के कमजोर, गरीब और जरूरतमंद वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें विधिक जानकारी से सुसज्जित कर समाज में कानूनी जागरूकता फैलाने के लिए तैयार करना है। शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधिक सेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने सभी वालंटियर्स से समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया। इस मौके पर वकील देव शर्मा, महावीर, मुकेश पहाड़िया और पीएलवी सुरजन सिंह, प्रदीप स्वामी, दीक्षा शर्मा, दीपेंद्र सिंह, पंकज सेन, नीरज, अक्षय शर्मा, किरण, नरेंद्र, सुनील, प्रियंका सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *