पाली में शातिर चोर और हथियार सप्लायर गिरफ्तार:बंद मकान से चुराए थे लाखों रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाली में शातिर चोर और हथियार सप्लायर गिरफ्तार:बंद मकान से चुराए थे लाखों रुपए, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पाली में एक बंद मकान से लाखों रुपए के गहने और नकद रुपए चोरी करने के मामले में और अवैध रूप से हथियार सप्लाई करने के मामले में तखतगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनसे पूछताछ जारी है।
तखतगढ़ थाने के SHO शैतानसिंह ने बताया कि भरत पुत्र पारसमल प्रजापत ने तखतगढ़ थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 22 जनवरी की रात को अज्ञात चोर तखतगढ़ के गौरव पथ रोड पर स्थित उनके मकान के ताले तोड़ जेवरात और रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। मामले में मुखबिर तंत्र की मदद से चोरों की तलाश शुरू की। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले में जालोर जिले के सामूजा (आहोर) निवासी 32 साल के दिनेश पुत्र गणेशाराम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिसने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। इस पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी आला दर्ज का नकबजन है। जिसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी-नकबजनी जैसे 19 मामले दर्ज है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने और रुपए बरामद करने का प्रयास करेगी। अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार
तखतगढ़ थाना पुलिस के अनुसार अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसे अवैध हथियार चाणोद गांव निवासी विनोद कुमार ने दिए। इस पर पुलिस की टीम ने उसकी तलाश शुरू की। आखिर मामले में चाणौद गांव निवासी 30 साल के विनोद कुमार पुत्र अचलाराम प्रजापत को गिरफ्तार किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *