वैभव सूर्यवंशी का बुमराह के खिलाफ अनोखा कारनामा, वह कर दिखाया जो आज तक T20 में सैमसन, अभिषेक, पूरन तक नहीं कर पाए

वैभव सूर्यवंशी का बुमराह के खिलाफ अनोखा कारनामा, वह कर दिखाया जो आज तक T20 में सैमसन, अभिषेक, पूरन तक नहीं कर पाए

Vaibhav Sooryavanshi record against Jasprit Bumrah: आईपीएल में मंगलवार रात राजस्‍थान रॉयल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच अहम मैच खेला गया। लेकिन, इस मैच से ज्‍यादा चर्चा किसी और चीज को लेकर थी। सभी क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था। जब इन दोनों का पहली बार आमना-सामना हुआ तो 15 साल के लड़के ने वह कमाल कर दिखाया, जो आज तक अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, शुभमन गिल, निकोलस पूरन और ट्रैविस हेड जैसे बड़े दिग्‍गज भी T20 क्रिकेट में नहीं कर पाए।

पहली गेंद पर छक्‍का देख मुस्‍कुराए बुमराह

वैभव सूर्यवंशी ने गुवाहाटी में दुनिया सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। पहली बार बुमराह का सामना करते हुए सूर्यवंशी ने अपनी छाप छोड़ने में जरा भी देर नहीं की। इस युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ बुमराह की पहली ही गेंद पर सीधे लॉन्ग ऑन के ऊपर से एक शानदार छक्का जड़ दिया। इस शॉट की हिम्मत देखकर बुमराह के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई।

धीमी गेंद को जल्‍छी भांपकर स्‍टैंड्स में भेजा

फिर वैभव ने अपने ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल के साथ कुछ देर स्ट्राइक रोटेट करने के बाद उसी ओवर की चौथी गेंद पर एक बार फिर बुमराह का सामना किया। धीमी गेंद आने का अंदाजा लगाते हुए, उन्होंने गेंद को जल्दी भांप लिया और उसे सीधे मिड विकेट स्टैंड्स में भेज दिया, इस तरह वैभव ने बुमराह को दो छक्के जड़ दिए। सूर्यवंशी की पारी छोटी थी, लेकिन बेहद रोमांचक थी। उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में ताबड़तोड़ 39 रन बनाए।

बुमराह के खिलाफ अनोखा कारनामा

वैभव ने इस असाधारण प्रदर्शन के साथ कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, शुभमन गिल और निकोलस पूरन जैसे टी20 के बड़े स्‍टार जोरदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में बुमराह के खिलाफ इन्‍होंने एक भी छक्का नहीं लगाया है। लेकिन, 15 वर्षीय लड़के ने न सिर्फ गेंद को बाउंड्री के पार भेजा, बल्कि एक ही ओवर में दो बार ऐसा कर दिखाया।

T20 क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाज

खिलाड़ी पारी रन 4s 6s
संजू सैमसन 13 64 9 0
ट्रैविस हेड 8 57 8 0
शुभमन गिल 8 34 4 0
निकोलस पूरन 6 17 2 0
अभिषेक शर्मा 5 17 1 0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *