वडोदरा के डीआरएम ने किया प्रतापनगर-एकतानगर रेलखंड का निरीक्षण

वडोदरा के डीआरएम ने किया प्रतापनगर-एकतानगर रेलखंड का निरीक्षण

वडोदरा. पश्चिम रेलवे के वडोदरा रेल मंडल के डीआरएम राजू भडके ने मंगलवार को प्रतापनगर-एकतानगर रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोरिया स्टेशन को डी से बी श्रेणी में बदलने के लिए किए जा रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का संरक्षा निरीक्षण भी किया।
वडोदरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना के अनुसार भडके ने कुंढ़ेला तथा तिलकवाड़ा स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन मास्टर पैनल रूम तथा हाई लेवल प्लेटफॉर्म नं. 1 का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का कार्य तेज गति से करने तथा यात्री सुविधाओं को ध्यान में रख कर कार्य करने का निर्देश दिया।
डभोई स्टेशन पर उन्होंने निर्माणधीन फुट ओवर ब्रिज व रेलवे प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया तथा संबंधित विभाग को कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। डीआरएम ने इन सभी स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पानी, शेडकवर, सफाई, लाइट, पंखे, यात्रियों के बैठने के लिए सीटों आदि का निरीक्षण किया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी स्टेशनों पर सफाई के लिए विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *