बिहार कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन:पवन खेड़ा पर पुलिस की कार्रवाई पर प्रदर्शन, राजेश राम ने कोर्ट जाने की बात कही

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा पर असम पुलिस की कार्रवाई और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई FIR के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और असम सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कोर्ट जाएगी बिहार कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जब हम लोगों ने अंग्रेजों को खदेड़ा है तो फिर इन एजेंटों से क्या डरेंगे। अगर वह सारे फोटो वीडियो AI जेनरेटेड है तो सरकार इसकी जांच करवा ले। इसलिए बिहार में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस मामले का प्रतिकार करता है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई लड़ी है, तो इस लोकतंत्र को बचाने की भी लड़ाई लड़ेंगे। सीएम की पत्नी ने तीन देश की नागरिकता प्राप्त की है, लेकिन इससे सवाल हट करके गाली पर आ गई है। हिमंता बिस्वा सरमा को स्पष्टीकरण जनता के बीच रखना चाहिए।राजेश राम ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है। कांग्रेस भाजपा के बदले की राजनीति का कड़ा विरोध करती उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा पर असम पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। भाजपा सरकारें विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही हैं। यह घटना लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की बदले की राजनीति का कड़ा विरोध करती है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा पर असम पुलिस की कार्रवाई और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई FIR के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र और असम सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कोर्ट जाएगी बिहार कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जब हम लोगों ने अंग्रेजों को खदेड़ा है तो फिर इन एजेंटों से क्या डरेंगे। अगर वह सारे फोटो वीडियो AI जेनरेटेड है तो सरकार इसकी जांच करवा ले। इसलिए बिहार में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस मामले का प्रतिकार करता है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई लड़ी है, तो इस लोकतंत्र को बचाने की भी लड़ाई लड़ेंगे। सीएम की पत्नी ने तीन देश की नागरिकता प्राप्त की है, लेकिन इससे सवाल हट करके गाली पर आ गई है। हिमंता बिस्वा सरमा को स्पष्टीकरण जनता के बीच रखना चाहिए।राजेश राम ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कोर्ट जाने की बात कही है। कांग्रेस भाजपा के बदले की राजनीति का कड़ा विरोध करती उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा पर असम पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। भाजपा सरकारें विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही हैं। यह घटना लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की बदले की राजनीति का कड़ा विरोध करती है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *