गर्मी में रेलवे का बड़ा फैसला:पटना-मुजफ्फरपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

गर्मी में रेलवे का बड़ा फैसला:पटना-मुजफ्फरपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

भारतीय रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा, जिससे बिहार, झारखंड, ओडिशा और दक्षिण भारत के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ये सभी स्पेशल ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। इनमें सामान्य, शयनयान (स्लीपर) और वातानुकूलित (एसी) कोच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। पहली स्पेशल ट्रेन पटना और खोरधा रोड जंक्शन के बीच (03230/03229) चलेगी। ट्रेन संख्या 03230 (पटना–खोरधा रोड) 09 अप्रैल से 14 मई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 08:45 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:35 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी। यह कुल 6 फेरे लगाएगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 03229 (खोरधा रोड–पटना) 10 अप्रैल से 15 मई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 15:45 बजे खोरधा रोड से चलेगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी। इसके भी 6 फेरे होंगे। इस ट्रेन के ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होंगे। जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह में भी रुकेगी ट्रेन दूसरी स्पेशल ट्रेन एर्नाकुलम और मुजफ्फरपुर के बीच (06085/06086) संचालित होगी। ट्रेन संख्या 06085 (एर्नाकुलम–मुजफ्फरपुर) 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 21:30 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और चौथे दिन सोमवार को 07:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह 3 ट्रिप लगाएगी। ट्रेन संख्या 06086 (मुजफ्फरपुर–एर्नाकुलम) 13 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 21:15 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी और चौथे दिन गुरुवार को 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। इसके भी 3 ट्रिप होंगे। इस ट्रेन के ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह में होंगे। तीसरी स्पेशल ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और बरौनी के बीच (06039/06040) चलेगी। ट्रेन संख्या 06039 (चेन्नई–बरौनी) 12 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक रविवार को 23:50 बजे चेन्नई से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन मंगलवार को 20:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह 3 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 06040 (बरौनी–चेन्नई) 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 21:00 बजे बरौनी से रवाना होगी और दूसरे दिन शुक्रवार को 18:00 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसके भी 3 फेरे होंगे। इस ट्रेन के ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह में होंगे। इन तीनों स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को भीषण गर्मी में यात्रा के दौरान काफी सहूलियत मिलेगी और विभिन्न रूटों पर भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। भारतीय रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन विभिन्न रूटों पर किया जाएगा, जिससे बिहार, झारखंड, ओडिशा और दक्षिण भारत के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ये सभी स्पेशल ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। इनमें सामान्य, शयनयान (स्लीपर) और वातानुकूलित (एसी) कोच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। पहली स्पेशल ट्रेन पटना और खोरधा रोड जंक्शन के बीच (03230/03229) चलेगी। ट्रेन संख्या 03230 (पटना–खोरधा रोड) 09 अप्रैल से 14 मई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 08:45 बजे पटना से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:35 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी। यह कुल 6 फेरे लगाएगी। वापसी में, ट्रेन संख्या 03229 (खोरधा रोड–पटना) 10 अप्रैल से 15 मई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 15:45 बजे खोरधा रोड से चलेगी और अगले दिन 10:45 बजे पटना पहुंचेगी। इसके भी 6 फेरे होंगे। इस ट्रेन के ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में होंगे। जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह में भी रुकेगी ट्रेन दूसरी स्पेशल ट्रेन एर्नाकुलम और मुजफ्फरपुर के बीच (06085/06086) संचालित होगी। ट्रेन संख्या 06085 (एर्नाकुलम–मुजफ्फरपुर) 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 21:30 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और चौथे दिन सोमवार को 07:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह 3 ट्रिप लगाएगी। ट्रेन संख्या 06086 (मुजफ्फरपुर–एर्नाकुलम) 13 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 21:15 बजे मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी और चौथे दिन गुरुवार को 10:30 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। इसके भी 3 ट्रिप होंगे। इस ट्रेन के ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह में होंगे। तीसरी स्पेशल ट्रेन एमजीआर चेन्नई सेंट्रल और बरौनी के बीच (06039/06040) चलेगी। ट्रेन संख्या 06039 (चेन्नई–बरौनी) 12 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक रविवार को 23:50 बजे चेन्नई से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन मंगलवार को 20:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह 3 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 06040 (बरौनी–चेन्नई) 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 21:00 बजे बरौनी से रवाना होगी और दूसरे दिन शुक्रवार को 18:00 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसके भी 3 फेरे होंगे। इस ट्रेन के ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह में होंगे। इन तीनों स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को भीषण गर्मी में यात्रा के दौरान काफी सहूलियत मिलेगी और विभिन्न रूटों पर भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *