शाजापुर कोतवाली थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़, अश्लील मैसेज भेजने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला शाजापुर के महुपुरा क्षेत्र का है। रसोई में की छेड़छाड़
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च की रात उसके काका ससुर गंगाराम योगी, निवासी भंडावत जिला राजगढ़, उसके घर रुके थे। अगले दिन सुबह रसोई में गंगाराम ने कथित रूप से बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध के बाद भी नहीं रुका उत्पीड़न
महिला ने तुरंत विरोध करते हुए आरोपी को घर से भगा दिया। इसके बाद भी गंगाराम लगातार फोन पर अश्लील गालियां देने लगा और व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर उसे परेशान करता रहा। जमाई ने दी जान से मारने की धमकी
शिकायत के अनुसार, गंगाराम का जमाई विष्णु योगी, निवासी झालावाड़, भी इस मामले में शामिल हो गया। उसने भी फोन और मैसेज के जरिए महिला को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


