किशनगंज के पौआखाली रेलवे परिसर में रील बनाने के दौरान एक युवक और एक बच्चा हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर किया गया है। घायलों की पहचान दिघलबैंक प्रखंड के ताराबाड़ी निवासी 22 वर्षीय रंजीत कुमार (विमल कुमार के पुत्र) और 8 वर्षीय अली सबा (शहामुद्दीन के पुत्र) के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब रंजीत कुमार रेलवे स्टेशन पर खड़े एक कैंपेनिंग कोच के ऊपर चढ़कर वीडियो बना रहे थे। बच्चा अली सबा भी उनके पास ही मौजूद था। ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार से हो गया संपर्क वीडियो बनाते समय रंजीत का संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार से हो गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पौआखाली पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया। घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर चिकित्सकों के अनुसार, घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन गंभीर जलन के कारण उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे इंटरनेट मीडिया के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक और ट्रेनों के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तारों में हजारों वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है, जो सीधे संपर्क के बिना भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। रेलवे प्रशासन ने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें और उन्हें ऐसे खतरनाक स्टंट से दूर रहने के लिए जागरूक करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। किशनगंज के पौआखाली रेलवे परिसर में रील बनाने के दौरान एक युवक और एक बच्चा हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर किया गया है। घायलों की पहचान दिघलबैंक प्रखंड के ताराबाड़ी निवासी 22 वर्षीय रंजीत कुमार (विमल कुमार के पुत्र) और 8 वर्षीय अली सबा (शहामुद्दीन के पुत्र) के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब रंजीत कुमार रेलवे स्टेशन पर खड़े एक कैंपेनिंग कोच के ऊपर चढ़कर वीडियो बना रहे थे। बच्चा अली सबा भी उनके पास ही मौजूद था। ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार से हो गया संपर्क वीडियो बनाते समय रंजीत का संपर्क ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार से हो गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पौआखाली पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज रेफर कर दिया गया। घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर चिकित्सकों के अनुसार, घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन गंभीर जलन के कारण उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे इंटरनेट मीडिया के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक और ट्रेनों के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तारों में हजारों वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है, जो सीधे संपर्क के बिना भी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। रेलवे प्रशासन ने अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों पर नज़र रखें और उन्हें ऐसे खतरनाक स्टंट से दूर रहने के लिए जागरूक करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


