Shreyas Iyers sister trolls KKR: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द होने से केकेआर का खाता खुल गया है, जिसको लेकर श्रेयस अय्यर की बहन ने एक रील शेयर कर केकेआर को ट्रोल किया है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Shreyas Iyers sister trolls KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला सोमवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 25 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे कि भारी बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा। लगातार बारिश को देखते हुए मैच रेफरी ने दोनों कप्तानों की सहमति से मैच को रद्द घोषित कर दिया, जिसके बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटा गया। इसको लेकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन ने केकेआर की टांग खिंचाई करते हुए एक रील इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।
‘साडे पंजाबियां दा दिल वड्डा हुंदा है’
मैच रद्द होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने एक मजेदार इंस्टाग्राम रील शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। इस क्लिप में उन्होंने कुछ डांस स्टेप के साथ पंजाबी में मजाक करते हुए कहा कि साडे पंजाबियां दा दिल वड्डा हुंदा है, लो दे दित्ता एक पॉइंट (हमारे पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा होता है, लो हमने एक पॉइंट दे दिया)। इसके जरिए वह मजाकिया अंदाज में यह कहना चाह रही थीं कि बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर पंजाब ने बड़ा दिल दिखाते हुए केकेआर को एक पॉइंट दे दिया है।
कई बार हुआ मैदान का मुआयना
केकेआर और पंजाब किंग्स के लिए मैदान पर यह शाम काफी निराशाजनक रही, क्योंकि लगातार बारिश और गीले आउटफील्ड की वजह से आगे का खेल नहीं हो पाया। जब मैच रोका गया, तब केकेआर 3.4 ओवर में 25 रन पर 2 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। कई बार मैदान का मुआयना करने और मैच शुरू करने का समय बदलने के बावजूद हालात इतने बेहतर नहीं हो पाए कि खेल दोबारा शुरू किया जा सके।
शीर्ष पर पहुंची पंजाब किंग्स
मैच रद्द होने के बाद एक पॉइंट की बदौलत पंजाब किंग्स तीन मैचों में पांच पॉइंट हासिल करके पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई और इस सीजन में अपनी शानदार शुरुआत को जारी रखा। इसके विपरीत केकेआर ने आखिरकार अपना खाता खोल लिया, लेकिन तीन मैचों में सिर्फ एक पॉइंट के साथ वह आठवें पायदान पर है।
उल्टा पड़ गया फैसला
केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चौंकाने वाला फैसला लिया, जिसको लेकर उनकी खूब आलोचना हुई और आलोचना सही भी थी, क्योंकि शुरुआत में ही ये निर्णय उल्टा पड़ता नजर आया। जब उसने पावरप्ले में ही अपने दो शीर्ष बल्लेबाजों को को गंवा दिया और फिर टीम संघर्ष करती नजर आई।
Sports – Patrika | CMS


