Rajasthan New: कृषि मंत्री के स्वागत में हर्ष फायरिंग, किरोड़ी लाल बोले- ऐसा लगा जैसे ईरान की मिसाइल हो

Rajasthan New: कृषि मंत्री के स्वागत में हर्ष फायरिंग, किरोड़ी लाल बोले- ऐसा लगा जैसे ईरान की मिसाइल हो

दौसा। राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत में पुलिस के सामने हर्ष फायरिंग हुई। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि 4 लोग हाथ में बंदूक लेकर घूम रहे हैं। जिनमें से तीन लोगों ने एक-एक फायर किया।

मामला दौसा जिले के महुवा क्षेत्र के समलेटी गांव का रविवार दोपहर का है। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा हॉस्पिटल का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग की। वहां सीओ मनोहर लाल मीणा के अलावा दो अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

किरोड़ी बोले- ऐसा लगा जैसे ईरान-इजराइल की तोप चल रही हो

कृषि मंत्री किरोड़ी मीणा ने अपने संबोधन में भी हर्ष फायरिंग का जिक्र किया। मंत्री ने कहा कि मैं समलेटी कई बार आया हूं, लेकिन ऐसा स्वागत कभी नहीं हुआ। तोपें चल रही थी तो ऐसा लगा जैसे ईरान की मिसाइल हो। इजरायल-अमरीका के क्लस्टर बम चल रहे हों। देसी बंदूक लेकर भी हमारे जवान साथी स्वागत कर रहे थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले में महवा सीओ मनोहर लाल मीणा ने कहा- मंत्री के स्वागत में मेरी ड्यूटी लगी थी। स्वागत के दौरान हथियारों से गंधक और पोटास से फायरिंग की गई थी। महुवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब यह जांच भी कर रही है कि इस्तेमाल किए गए हथियार वैध थे या अवैध।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *