शेखपुरा। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित समाधान की दिशा में पहल की गई। कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों में नल-जल ऑपरेटरों का मानदेय, जमीन अतिक्रमण, सड़क दुर्घटना मुआवजा, मिनी जलमीनार निर्माण, दो नाली बंदूक का ट्रांसफर, जमीन का रैयतीकरण, कबीर मठ मालदह में समिति निर्माण, प्राथमिकी दर्ज कराने, BLO पद से हटाने, आधार कार्ड बनवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, मुख्यमंत्री परिवहन योजना का लाभ, नाली निर्माण, गिरहिंदा पहाड़ के सौंदर्यीकरण, घर निर्माण पर रोक, दाखिल-खारिज और जमाबंदी में सुधार जैसे मामले शामिल थे। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। डीएम शेखर आनंद ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को सम्मान देना और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनके जीवन को आसान बनाना है। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है। शेखपुरा। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित समाधान की दिशा में पहल की गई। कुल 17 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों में नल-जल ऑपरेटरों का मानदेय, जमीन अतिक्रमण, सड़क दुर्घटना मुआवजा, मिनी जलमीनार निर्माण, दो नाली बंदूक का ट्रांसफर, जमीन का रैयतीकरण, कबीर मठ मालदह में समिति निर्माण, प्राथमिकी दर्ज कराने, BLO पद से हटाने, आधार कार्ड बनवाने, मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, मुख्यमंत्री परिवहन योजना का लाभ, नाली निर्माण, गिरहिंदा पहाड़ के सौंदर्यीकरण, घर निर्माण पर रोक, दाखिल-खारिज और जमाबंदी में सुधार जैसे मामले शामिल थे। जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनके मामलों का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। डीएम शेखर आनंद ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को सम्मान देना और उनकी समस्याओं का निराकरण कर उनके जीवन को आसान बनाना है। ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम शेखपुरा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना और जनता व प्रशासन के बीच की दूरी को कम करना है।


