जहानाबाद में व्यक्ति ने खाई जहरीली दवा:बेटी के ससुराल से बिना सूचना दिए मायके लौटने से नाराज थे

जहानाबाद में व्यक्ति ने खाई जहरीली दवा:बेटी के ससुराल से बिना सूचना दिए मायके लौटने से नाराज थे

जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। सफेपुर गांव निवासी रामभवन प्रसाद को गंभीर हालत में जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि रामभवन प्रसाद की बेटी अपने ससुराल से बिना सूचना दिए मायके लौट आई थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिससे रामभवन प्रसाद काफी नाराज हो गए। विवाद के बाद रामभवन प्रसाद ने आवेश में आकर जहरीली दवा खा ली। घटना के तुरंत बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। सफेपुर गांव निवासी रामभवन प्रसाद को गंभीर हालत में जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि रामभवन प्रसाद की बेटी अपने ससुराल से बिना सूचना दिए मायके लौट आई थी। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिससे रामभवन प्रसाद काफी नाराज हो गए। विवाद के बाद रामभवन प्रसाद ने आवेश में आकर जहरीली दवा खा ली। घटना के तुरंत बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *