भिवानी पहुंचे हिसार सांसद का राज्यसभा चुनाव पर बयान:जयप्रकाश बोले- खेला हुआ नहीं किया, दुनिया के सबसे बड़े संगठन में हुआ छेद

भिवानी पहुंचे हिसार सांसद का राज्यसभा चुनाव पर बयान:जयप्रकाश बोले- खेला हुआ नहीं किया, दुनिया के सबसे बड़े संगठन में हुआ छेद

हिसार के सांसद जयप्रकाश सोमवार को भिवानी पहुंचे, यहां पर पूर्व सांसद जंगबीर सिंह के निधन पर शोक जताया। इस दौरान सांसद जय प्रकाश ने कहा कि जंगबीर सिंह ने एक जवान के नाते देश की सेवा की, राजनेता के नाते समाज की सेवा की, अधिवक्ता के नाते लोगों की सुरक्षा की। जब भी कोई अच्छा इंसान हममें से जाता है तो उसकी पूर्ति करना मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की क्षमता दे। सांसद जय प्रकाश ने कहा कि सरकार ने तीन काम किए वे गलत हैं। एक तो मनरेगा में बदलाव करना। जीवीजी रामजी नाम रखा है। उस नियम में रोजगार की गारंटी खत्म कर दी। इसमें यह नियम कर दिया कि पहले प्रदेश सरकार 40 प्रतिशत जमा करवाएगी, तब आगे 60 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी। लेकिन हरियाणा सरकार की तो हालत पता ही है। युद्ध के चलते बिगड़ेंगे हालात- सांसद
सांसद जय प्रकाश ने कहा कि युद्ध को लेकर ईरान व अमेरिका का जो रुख है उससे लगता है कि स्थिति और बिगड़ेगी। अभी शांति की तरफ बढ़ता नहीं दिख रहा। हमारी की विदेश नीति असफल है, अगर सफल होती तो क्रूड ऑयल की कमी नहीं होती। युद्ध से दूरी होने पर कहा कि दो दिन पहले तो भारत के लोग ईजराइल गए हैं। युद्ध से पहले जो निर्णय लेने चाहिए थे, वे सही नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमने युद्ध में सरकार का साथ दिया। लेकिन जब पुलवामा हमले में हमारे जो जवान शहीद हुए उसकी जांच होनी चाहिए। देश की जनता जानना चाहती है कि वे कौन लोग हैं, जिन्होंने हमारे जवानों की शहादत ली। छोटी-छोटी सर्जिकल स्ट्राइक की, उसका लाभ लिया सैना का नाम लेकर। युद्ध के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि हम आपके साथ हैं आप उचित कदम उठाएं। लेकिन उचित कदम उठाना तो सरकार का काम है। सरकार की विदेश नीति फेल हो तो हम क्या करें। राज्यसभा चुनाव में खेला हुआ नहीं किया
सांसद जेपी ने राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग पर कहा कि खेला नहीं हुआ खेला किया है। हमारे 9 नहीं टूटे। यदि कोई व्यक्ति किसी खेल में फेल हो जाए तो फाउल खेलता है। ये फाउल खेल रहे हैं। 5 हमारे पक्के क्रास हुए हैं। 4 की बात है, वे राजनीतिक भेड़ियों ने जबरदस्ती उन पर जुल्म किया है। हमारे एक सदस्य परमवीर सिंह उनका तो कैंसिल नहीं था। तीन वोटों को 6 बार वैलिड में डाला और फिर निकालकर 6 बार रिजेक्ट में डाला। जबरदस्ती हमारे कैंसिल किए। सब लोग कांग्रेस की चर्चा करते हैं। दुनिया का सबसे बड़ा संगठन था उसी में मोरा (छेद) हो गया। बीजेपी की तो कैंसिल हुई। क्रास वोट करने वालों पर जल्दी ही कार्रवाई होगी। बीजेपी ने तानाशाही की। बीजेपी में तो एक ही बात है ना खाना ना बही जो दिल्ली वाले कहे सो सही। इनेलो पर किया कटाक्ष
सांसद जयप्रकाश ने कहा कि स्व. चौधरी देवीलाल ने सभी दलों को मिलकार 85 सीटें जीती थी, उसमें घटते-घटते यह नौबत आ गई। 2014 में नेता प्रतिपक्ष बने थे जो लोग, उनके पांच साल से पहले सभी विधायक टूट गए। आज उन लोगों को लड़ाई विपक्ष में लड़नी चाहिए, लेकिन वे लड़ते हैं कांग्रेस व पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा के खिलाफ। अभय चौटाला द्वारा नोटिस देने पर कहा कि हम कोर्ट का सम्मान करते हैं। मैंने अपनी बात जनता के सामने रख दी कि आने वाले समय में लोकदल को वोट देना बीजेपी को लाभ देना है। जब यह निर्णय हो जाएगा तो जनता की मनचाही सरकार बनेगी। क्योंकि ये लोग वोट काटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के दौरान क्या कारण था लोकदल ने तीन बार प्रेस कांफ्रेस रखी और फिर मना कर दिया। जब लोगों में थू-थू हुई तो कहने लगे कि भूपेंद्र हुड्‌डा कह देते तो मैं वोट दे देता। अगर वोट देने होते तो तीन-तीन बार प्रेस कांफ्रेस क्यों करते। अगर वोट देना था तो कहते कि किसी को वोट नहीं देंगे या फिर दलित समाज की मदद करनी चाहिए थी। उस समय करना चाहिए था कि कांग्रेस का उम्मीदवार साधारण परिवार से है। मैं कांग्रेस की मदद नहीं करुंगा, दलीत समाज के बेटे की मदद करूंगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *