गयाजी में दो ट्रेनों पर पत्थरबाजी, इंजन का शीशा फोड़ा‎:मानपुर स्टेशन पर ट्रेन के देर तक रुके‎ रहने पर बवाल, पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस के एसी कोच पर भी हमला

गयाजी में दो ट्रेनों पर पत्थरबाजी, इंजन का शीशा फोड़ा‎:मानपुर स्टेशन पर ट्रेन के देर तक रुके‎ रहने पर बवाल, पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस के एसी कोच पर भी हमला

गयाजी में शनिवार की रात दो ट्रेनों पर हमले का मामला सामने आया है। पहली घटना मानपुर स्टेशन की है, जहां आक्रोशित‎ यात्रियों ने ट्रेन के इंजन पर पत्थरों से हमला किया। वहीं, दूसरी घटना गुरारू स्टेशन का है, जहां 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस‎ के एसी कोच का शीशा टूटा हुआ पाया गया। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट‎ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने‎ बताया कि मानपुर स्टेशन पर देर तक‎ ट्रेन नंबर 53403 के रुके रहने के‎ कारण एक यात्री ने इंजन को निशाना‎ बनाकर पत्थर चलाया। इसमें इंजन ‎का लुकिंग ग्लास टूट गया। इस ‎मामले को लेकर अज्ञात के‎ खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने पर हंगामा‎ जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 53403 रामपुर हाट-गया‎ पैसेंजर ट्रेन के मानपुर स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़े ‎रहने से यात्री आक्रोशित हो गए और ट्रेन के इंजन को ‎निशाना बनाकर रोड़ेबाजी की गई। इस घटना में इंजन के ‎शीशे टूट गए। बताया गया कि जिस समय यह ट्रेन मानपुर ‎स्टेशन पहुंची, उसी समय राजधानी एक्सप्रेस के आने का‎भी समय हो गया था। बताया गया कि राजधानी एक्सप्रेस‎ समेत मालगाड़ियों को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन को‎ करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया। इससे आक्रोशित ‎यात्रियों ने रोड़ेबाजी की। पटना-सिंगरौली एक्स.‎पर भी चलाए पत्थर‎‎ वहीं बताया गया है कि 13350‎ पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस‎ करीब 23.32 बजे गुरारू ‎स्टेशन पहुंची थी। यहां ऑन‎ ड्यूटी आरपीएफ जवान ने‎ए-1 कोच के दो खिड़की का‎ शीशा टूटा देखा। इसकी सूचना‎ तुरंत रफीगंज पोस्ट व डीडीयू ‎मंडल को दी गई। सूचना पर‎ त्वरित कार्रवाई की गई और‎ ट्रेन के डेहरी ऑन सोन स्टेशन ‎पहुंचने पर उक्त कोच में जाकर‎ घटना की जानकारी ली गई।‎ लेकिन जहां शीशा टूटा था, ‎संबंधित बर्थ के यात्री से ‎पूछताछ में कुछ पता नहीं ‎चला। यात्री का कहना था कि‎ खिड़की पर पर्दा लगा था और ‎सोये रहने के कारण कहां पत्थर‎ मारा गया उसे कुछ पता नहीं‎ चला। कोच अटेंडेंट व टीटीई ‎को भी शीशा टूटने का पता‎ नहीं चला। गयाजी में शनिवार की रात दो ट्रेनों पर हमले का मामला सामने आया है। पहली घटना मानपुर स्टेशन की है, जहां आक्रोशित‎ यात्रियों ने ट्रेन के इंजन पर पत्थरों से हमला किया। वहीं, दूसरी घटना गुरारू स्टेशन का है, जहां 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस‎ के एसी कोच का शीशा टूटा हुआ पाया गया। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट‎ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने‎ बताया कि मानपुर स्टेशन पर देर तक‎ ट्रेन नंबर 53403 के रुके रहने के‎ कारण एक यात्री ने इंजन को निशाना‎ बनाकर पत्थर चलाया। इसमें इंजन ‎का लुकिंग ग्लास टूट गया। इस ‎मामले को लेकर अज्ञात के‎ खिलाफ केस दर्ज किया गया है। डेढ़ घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने पर हंगामा‎ जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 53403 रामपुर हाट-गया‎ पैसेंजर ट्रेन के मानपुर स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़े ‎रहने से यात्री आक्रोशित हो गए और ट्रेन के इंजन को ‎निशाना बनाकर रोड़ेबाजी की गई। इस घटना में इंजन के ‎शीशे टूट गए। बताया गया कि जिस समय यह ट्रेन मानपुर ‎स्टेशन पहुंची, उसी समय राजधानी एक्सप्रेस के आने का‎भी समय हो गया था। बताया गया कि राजधानी एक्सप्रेस‎ समेत मालगाड़ियों को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन को‎ करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया। इससे आक्रोशित ‎यात्रियों ने रोड़ेबाजी की। पटना-सिंगरौली एक्स.‎पर भी चलाए पत्थर‎‎ वहीं बताया गया है कि 13350‎ पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस‎ करीब 23.32 बजे गुरारू ‎स्टेशन पहुंची थी। यहां ऑन‎ ड्यूटी आरपीएफ जवान ने‎ए-1 कोच के दो खिड़की का‎ शीशा टूटा देखा। इसकी सूचना‎ तुरंत रफीगंज पोस्ट व डीडीयू ‎मंडल को दी गई। सूचना पर‎ त्वरित कार्रवाई की गई और‎ ट्रेन के डेहरी ऑन सोन स्टेशन ‎पहुंचने पर उक्त कोच में जाकर‎ घटना की जानकारी ली गई।‎ लेकिन जहां शीशा टूटा था, ‎संबंधित बर्थ के यात्री से ‎पूछताछ में कुछ पता नहीं ‎चला। यात्री का कहना था कि‎ खिड़की पर पर्दा लगा था और ‎सोये रहने के कारण कहां पत्थर‎ मारा गया उसे कुछ पता नहीं‎ चला। कोच अटेंडेंट व टीटीई ‎को भी शीशा टूटने का पता‎ नहीं चला।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *