नरकटियागंज में एक साथ 17 जोड़ों का हुआ विवाह:गोपाला ब्रह्मस्थान से सजे-धजे रथों पर निकली बारात, शहर में लोगों ने किया स्वागत

नरकटियागंज में एक साथ 17 जोड़ों का हुआ विवाह:गोपाला ब्रह्मस्थान से सजे-धजे रथों पर निकली बारात, शहर में लोगों ने किया स्वागत

नरकटियागंज शहर में रविवार रात सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 17 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की। शहर में जगह-जगह बारात का स्वागत दूल्हों की सामूहिक बारात गोपाला ब्रह्मस्थान से सजे-धजे रथों पर निकली। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया। बारात हाई स्कूल स्थित विवाह स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप दी गई। इनमें पलंग, साइकिल, बर्तन सेट, प्रेशर कुकर, कपड़े, पंखा और गैस चूल्हा शामिल थे। यह पहल विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए काफी सहायक साबित हो रही है। जरूरतमंद परिवारों की मदद करना उद्देश्य समारोह में शामिल लोगों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। समिति के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने में सहयोग देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रत्नेश गुप्ता, संतोष राज और राजेश जायसवाल सहित कई सदस्यों का योगदान रहा। मौके पर सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, भाजपा नेता प्रदीप दुबे, मुखिया राहुल जायसवाल, उपमुखिया गुलरेज अख्तर और पार्षद ललिता देवी समेत कई गणमान्य लोगों ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। नरकटियागंज शहर में रविवार रात सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में भव्य विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 17 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की। शहर में जगह-जगह बारात का स्वागत दूल्हों की सामूहिक बारात गोपाला ब्रह्मस्थान से सजे-धजे रथों पर निकली। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया। बारात हाई स्कूल स्थित विवाह स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप दी गई। इनमें पलंग, साइकिल, बर्तन सेट, प्रेशर कुकर, कपड़े, पंखा और गैस चूल्हा शामिल थे। यह पहल विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए काफी सहायक साबित हो रही है। जरूरतमंद परिवारों की मदद करना उद्देश्य समारोह में शामिल लोगों के लिए भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। समिति के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने में सहयोग देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में रत्नेश गुप्ता, संतोष राज और राजेश जायसवाल सहित कई सदस्यों का योगदान रहा। मौके पर सभापति रीना देवी, उपसभापति पूनम देवी, भाजपा नेता प्रदीप दुबे, मुखिया राहुल जायसवाल, उपमुखिया गुलरेज अख्तर और पार्षद ललिता देवी समेत कई गणमान्य लोगों ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *