बोचहां में 1500 लीटर शराब नष्ट, 20 लीटर जब्त:उनसर और मझौली पंचायत के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई

बोचहां में 1500 लीटर शराब नष्ट, 20 लीटर जब्त:उनसर और मझौली पंचायत के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने देसी चुलाई और विदेशी शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 1500 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी चुलाई शराब के घोल को नष्ट किया और 20 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की। पुलिस ने उनसर पंचायत के बलिया इंद्रजीत, बोरबारा और मझौली पंचायत के कन्हारा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। दर्जनों देसी चुलाई शराब की भट्ठियों और मीठे के घोल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अभियान के दौरान ताड़ी की दुकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां मिलावटी ताड़ी को नष्ट किया गया। पुलिस को देखते ही देसी चुलाई शराब तस्कर और ताड़ी बेचने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों सहित अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी तलाशी ली। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा के आदेश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और शराब तस्करों पर कार्रवाई के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि देसी चुलाई शराब की भट्ठियों और अर्द्धनिर्मित घोल को नष्ट किया गया है, और फरार तस्करों पर आगे की कार्रवाई जारी है। मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने देसी चुलाई और विदेशी शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 1500 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी चुलाई शराब के घोल को नष्ट किया और 20 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की। पुलिस ने उनसर पंचायत के बलिया इंद्रजीत, बोरबारा और मझौली पंचायत के कन्हारा सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। दर्जनों देसी चुलाई शराब की भट्ठियों और मीठे के घोल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अभियान के दौरान ताड़ी की दुकानों पर भी छापेमारी की गई, जहां मिलावटी ताड़ी को नष्ट किया गया। पुलिस को देखते ही देसी चुलाई शराब तस्कर और ताड़ी बेचने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस ने झुग्गी-झोपड़ियों सहित अन्य संदिग्ध ठिकानों पर भी तलाशी ली। थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा के आदेश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और शराब तस्करों पर कार्रवाई के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि देसी चुलाई शराब की भट्ठियों और अर्द्धनिर्मित घोल को नष्ट किया गया है, और फरार तस्करों पर आगे की कार्रवाई जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *