Azamgarh News: आजमगढ़ में कल रहेगा रूट डाइवर्जन, शहर में जाने के पहले जान लें नया रूट

Azamgarh News: आजमगढ़ में कल रहेगा रूट डाइवर्जन, शहर में जाने के पहले जान लें नया रूट

Azamgarh News: जनपद में 6 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए यातायात विभाग ने विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम थाना कंधरापुर क्षेत्र के मीरिया रेहड़ा गांव में आयोजित होना है, जिसके चलते सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ मार्गों पर आवागमन में बदलाव किया गया है।
जारी निर्देशों के मुताबिक, सेहदा अंडरपास से बिलरियागंज की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में सेहदा अंडरपास से भंवरनाथ चौराहा होते हुए जुनैदगंज चौराहा के रास्ते बिलरियागंज जाने की सलाह दी गई है।

वहीं, बिलरियागंज चौराहा से सेहदा अंडरपास की ओर आने वाले वाहनों को सियराहा तिराहा से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहन जुनैदगंज चौराहा और भंवरनाथ चौराहा के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

यह डायवर्जन व्यवस्था 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। यातायात विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *