महिला से सोने की चेन और डायमंड नेकलेस छीना:किशनगंज में घर के बाहर खड़ी थी महिला, CCTV में वारदात कैद

महिला से सोने की चेन और डायमंड नेकलेस छीना:किशनगंज में घर के बाहर खड़ी थी महिला, CCTV में वारदात कैद

किशनगंज में घर के बाहर खड़ी महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और डायमंड नेकलेस छीन लिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला की है। लाइन मोहल्ला निवासी अंशुमन घोष की पत्नी शेफाली घोष अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और बातचीत के बहाने उन्हें उलझा लिया। कुछ ही सेकंड में एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन और डायमंड नेकलेस छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी झूलन मंदिर की ओर फरार हो गए। शोर मचाने से पहले बदमाश फरार अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गईं। जब तक वह कुछ समझ पातीं और शोर मचातीं, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पीड़िता ने बताया कि बदमाश करीब 12 ग्राम वजनी सोने की चेन और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का डायमंड नेकलेस लेकर भागे हैं। पीड़िता की बेटी निवेदिता घोष के लिखित आवेदन पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस को फुटेज में बाइक सवार दोनों संदिग्ध दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। FIR दर्ज कर जांच शुरू एसपी संतोष कुमार ने बताया कि शहर में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किशनगंज में घर के बाहर खड़ी महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और डायमंड नेकलेस छीन लिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला की है। लाइन मोहल्ला निवासी अंशुमन घोष की पत्नी शेफाली घोष अपने घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और बातचीत के बहाने उन्हें उलझा लिया। कुछ ही सेकंड में एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन और डायमंड नेकलेस छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी झूलन मंदिर की ओर फरार हो गए। शोर मचाने से पहले बदमाश फरार अचानक हुई इस वारदात से महिला घबरा गईं। जब तक वह कुछ समझ पातीं और शोर मचातीं, तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। पीड़िता ने बताया कि बदमाश करीब 12 ग्राम वजनी सोने की चेन और लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का डायमंड नेकलेस लेकर भागे हैं। पीड़िता की बेटी निवेदिता घोष के लिखित आवेदन पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस को फुटेज में बाइक सवार दोनों संदिग्ध दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। FIR दर्ज कर जांच शुरू एसपी संतोष कुमार ने बताया कि शहर में सक्रिय चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *