मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बाबा पंचमुखी नाथ मंदिर परिसर में एक प्रेमी जोड़े की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती खुले तौर पर कहती नजर आ रही है, “हम इनको भगाकर लाए हैं, ये हमको नहीं भगाकर लाए हैं।” जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सिंहपुर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती मुजफ्फरगंज की नीतू कुमारी है। दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं। दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया
प्रेम संबंध के चलते सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया। मंदिर परिसर में उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी इस प्रेम विवाह को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, यह घटना अभी तक पुलिस तक नहीं पहुंची है। शादी के बाद युवक और युवती दोनों के फरार होने की बात कही जा रही है। मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक बाबा पंचमुखी नाथ मंदिर परिसर में एक प्रेमी जोड़े की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवती खुले तौर पर कहती नजर आ रही है, “हम इनको भगाकर लाए हैं, ये हमको नहीं भगाकर लाए हैं।” जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सिंहपुर निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि युवती मुजफ्फरगंज की नीतू कुमारी है। दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं। दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया
प्रेम संबंध के चलते सामाजिक बंधनों को दरकिनार कर दोनों ने मंदिर में विवाह रचा लिया। मंदिर परिसर में उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी इस प्रेम विवाह को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, यह घटना अभी तक पुलिस तक नहीं पहुंची है। शादी के बाद युवक और युवती दोनों के फरार होने की बात कही जा रही है।


