अंधेरे में कैसे आए दुल्हन? बिजली के बिना नहीं हो रहा रिश्ता

अंधेरे में कैसे आए दुल्हन? बिजली के बिना नहीं हो रहा रिश्ता

गिर्वा ब्लॉक के नला गांव की स्थिति
उदयपुर.
गिर्वा ब्लॉक के नला गांव में दस घरों की बस्ती तक बिजली नहीं पहुंची है। बिना बिजली के यहां के रहवासियों की जिंदगी सामान्य से कुछ अलग है। स्थानीय निवासी युवक की उम्र शादी के लायक हो गई और रिश्ते भी आ रहे हैं, लेकिन कोई भी बेटी को ऐसे घर में देने को तैयार नहीं, जहां बिजली ही नहीं। बिजली के बिना रिश्ता तय नहीं हो रहा और शादी नहीं हो पा रही है। इससे आहत युवक ने बिजली निगम के प्रति आक्रोश जताते हुए पूछा कि अंधेरे में दुल्हन कैसे आए?

नला निवासी सुरेश पुत्र मेगा ने बताया कि उनकी बस्ती में बिजली लाइन नहीं पहुंची है। अब तक जिंदगी सामान्य चल रही थी। लेकिन, शादी के लायक होते हुए भी रिश्ता तय नहीं हो पा रहा है। वजह जानी तो पता चला कि बस्ती में बिजली नहीं होने से कोई अपनी बेटी को अंधेरे में नहीं देना चाहता। ऐसे में सुरेश ने तीन माह पहले बिजली कनेक्शन का प्रयास किया, लेकिन कनेक्शन नहीं मिल पाया। वजह बताई गई कि बिजली लाइन बस्ती से 500 मीटर दूर है। सुरेश 8वीं तक पढ़ा है और गांव के पास ही एक माइंस में काम करता है।

ग्रामीण बोले : लाइनमैन ने मांगे रुपएसुरेश ने आरोप लगाया कि बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया में लाइनमैन से बात की तो उसने भारी भरकम राशि मांगी है। यह राशि क्यों मांगी गई और ग्रामीण कहां से लाएंगे, इस बात की चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *