अनूपपुर बिल्डिंग गिरने से हुई 3 मौतों पर सीएम मोहन ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को मुआवजे की घोषणा

अनूपपुर बिल्डिंग गिरने से हुई 3 मौतों पर सीएम मोहन ने जताया दुख, पीड़ित परिवारों को मुआवजे की घोषणा

Anuppur Building Collapse : मध्य प्रदेश के अनुपपुर जिले में स्थित होटल की बिल्डिंग गिरने से अबतक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, इस दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों से ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता के तौर पर मुआजवा देने की घोषणा की है।

मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान (संबल योजना) के तहत 4-4 लाख रुपए मुआवजा राशि दी जाएगी। इसके अलावा रेड क्रॉस से 1-1 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, हादसे में घायल हुए लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 2-2 लाख और रेडक्रॉस से 50-50 हजार की राशि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि, प्रदेश सरकार प्रभावितों के परिजन के साथ खड़ी है।

सीएम मोहन ने किया पोस्ट

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस संबंध में पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल कोतमा, अनूपपुर में हुए दुखद हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 4-4 लाख, संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख एवं रेडक्रॉस से 1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 2-2 लाख एवं रेडक्रॉस से 50-50 हजार राशि दी जाएगी। राज्य सरकार प्रभावित परिजनों के साथ खड़ी है। ईश्वर से दिवंगतों की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।’

तीन लोगों की मौत की पुष्टि

आपको बता दें कि, अनूपपुर के कोतमा बस स्टैंड के पास शनिवार को अग्रवाल लॉज नाम की एक 3 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी। इस हादसे में रविवार सुबह तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से 3 शवों के निकाले जाने की पुष्टि हो गई है। बताया गया कि, इस इमारत में होटल का संचालन हो रहा था। हादसे के समय इमारत के बगल में निर्माण कार्य भी चल रहा था, जिसके चलते ये घटना होना माना जा रहा है।

मामले की जांच जारी

Anuppur Building Collapse
अनूपपुर बिल्डिंग हादसे पर सीएम मोहन ने जताया दुख (Photo Source- patrika)

हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, कोतमा पुलिस, नगर पालिका और एसईसीएल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। मलबे के नीचे दबे हुए लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया था। वहीं, प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

शनिवार शाम 6:00 बजे कोतमा में अग्रवाल लॉज बगल में हो रही खुदाई के 15 फीट गड्ढे के कारण अचानक धराशाई हो गया इस दुर्घटना में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं तीन घायल हैं जिनमें से दो घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। लगातार 21 घंटे से पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर रेस्क्यू कर रही है। इसके साथ ही एनडीआरएफ की दो टीम एवं एसडीआरएफ तथा एस ई सी एल एवं अदानी कंपनी की रेस्क्यू टीम मौके पर मालवा हटाते हुए घायलो को बाहर निकालने के साथ ही मृतकों के शव बाहर निकाल रही है। दो मृतकों केशव शनिवार की रात ही निकल जा चुके थे जबकि रविवार की सुबह 11:30 मलबे में दबे होने के कारण 12:30 बजे म्रतिका का शव बाहर निकाला गया। उसके साथ ही लगातार रेस्क्यू कार्य जारी है और मलवा बाहर निकालते हुए घायलों तथा मृतकों को बाहर निकाला जा रहा है।

रात भर मौजूद रहे मंत्री और प्रभारी मंत्री

मौके पर कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल घटना की सूचना मिलने के बाद से ही मौके पर बैठे रहे जो की और रात भर रहने के साथ ही वर्तमान में भी मौके पर उपस्थित है इसके साथ ही रात लगभग 3:00 बजे प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार भी मौके पर पहुंचे जो कि दोनों ही मंत्र रेस्क्यू कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही कमिश्नर सुरभि गुप्ता आईजी चैत्रा एन, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, अपर कलेक्टर दिलीप पांडे , कोतमा एसडीएम सतीश वर्मा एसडीओपी नवीन तिवारी, तहसीलदार दशरथ सिंह, थाना प्रभारी कोतमा रत्नमबर शुक्ला, राज नगर सुमित कौशिक, बिजुरी विकास सिंह,भालूमाडा विपुल शुक्ला और पुलिस टीम 21 घंटे से मौके पर उपस्थित हैं।

बनारस और भिलाई से आई एन डी आर एफ की 2 टीम

रेस्क्यू कार्य मैं देरी होने और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार की रात्रि 3:00 बजे तथा रविवार की सुबह 7:00 बजे एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंची है। बनारस से 41 सदस्यों की टीम यहां रेस्क्यू के लिए आई हुई है वही भिलाई से 36 सदस्य टीम मौके पर पहुंची है। टीम के साथ ही डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा हुआ है जो की मलवे में दबे हुए लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं।

अब तक तीन घायल और तीन की मौत

घटना में अभी तक तीन घायल को बाहर निकाला गया है जिसके अंतर्गत रामकिशोर50 वर्ष , जयप्रकाश 50 वर्ष एवं तुलसी भैंना 40 वर्ष को बाहर निकलते हुए उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया जिसमें से हो की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल भेजा गयाहै। इसके साथ ही तीन लोगों की मौत भी इस घटना में हो गई है जिसमें हनुमान दिन यादव 55 वर्ष रामकृपाल यादव 50 वर्ष एवं राधाबाई कोल 42 वर्ष वर्ष के शव अभी तक निकाले जा चुके हैं।

मृतकों व घायलों को सहायता राशि दी जाएगी

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि राज्य शासन की ओर से मृतक के परिजनों को 900000 की सहायता राशि एवं घायलों को ढाई लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। किसके साथ ही उन्होंने घटना की जांच को लेकर के कहा कि रेस्क्यू कार्य कंप्लीट होते ही घटना की उच्च स्त्री जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसे पर कार्यवाही की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी रेस्क्यू में रात भर दिया साथ

घटना के पश्चात पुलिस और प्रशासन की टीम तो मौके पर लगी ही रही इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने भी पूरी रात मौके पर उपस्थित रहकर संवेदनशीलता का परिचय दिया जनप्रतिनिधियों के साथ ही सामान्य जन भी मौके पर उपस्थित रहे और हर तरह से कार्य में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *