RCB vs CSK: भुवनेश्वर कुमार रच सकते हैं इतिहास, बस करना होगा ये आसान सा काम

RCB vs CSK: भुवनेश्वर कुमार रच सकते हैं इतिहास, बस करना होगा ये आसान सा काम
आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में आज आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स आपस में भिड़ेंगी। ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 19वें सीजन का जीत के साथ आगाज करने वाली गत चैंपियन आरसीबी इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं इस मैच में आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार के पास इतिहास रचने का मौका है। 
दरअसल, भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में अब तक 191 मैच खेले हैं। इस दौरान 27.35 की औसत और 7.69 की इकोनॉमी से 199 विकेट  अपने नाम किए हैं। वह 200 विकेट का आंकड़ा छूने से महज एक विकेट दूर हैं। 
इसके साथ ही भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज और पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। फिलहाल, युजवेंद्र चहल ही टूर्नामेंट में 200 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। चहल ने 176 मैचों में 224 विकेट लिए हैं। 
भुवनेश्वर कुमार ने पिछले सीजन आरसीबी की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भुवनेश्वर कुमार ने 14मैचों में 17 विकेट झटके। डेथ ओवर्स में उन्होने कमाल का प्रदर्शन किया था। पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल में उनका निर्णायक स्पेल भी शामिल था। मौजूदा सीजन की शुरुआत में हेजलवुड की अनुपलब्धता के चलते भुवनेश्वर ने आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में ही उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और चार ओवरों में महज 31 रन दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *