चतरा पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़:चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार, नशीली गोलियां बरामद

चतरा पुलिस ने ट्रक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़:चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाला अपराधी गिरफ्तार, नशीली गोलियां बरामद

चतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाकर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाता था और बेहोश होने के बाद ट्रक लेकर फरार हो जाता था। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को बालूमाथ क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रक के घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और एक आरोपी को ट्रक के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के हबीबपुर निवासी आदित्य राज उर्फ आदित्य कुमार उर्फ मनन चौधरी के रूप में हुई है। पूछताछ में कई राज्यों में सक्रिय गिरोह का खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में इस तरह की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य पहले ट्रक चालकों से दोस्ती करते थे। फिर मौका देखकर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे। चालक के अचेत होते ही वे ट्रक लेकर फरार हो जाते थे। आरोपी ने अपने अन्य साथियों एखलाक खान, राजेश यादव और टुनु यादव के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। नशीली गोलियां और जीपीएस उपकरण बरामद गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 42 नशीली गोलियां, 17 हजार रुपये नकद और ट्रक का जीपीएस निकालने के उपकरण बरामद किए हैं। इनमें प्लास और पेचकस जैसे औजार शामिल हैं। आरोपी ने खुलासा किया कि ट्रक चोरी करने के बाद वे सबसे पहले उसका जीपीएस डिवाइस निकालकर नष्ट कर देते थे, ताकि वाहन की लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बाद चोरी किए गए ट्रकों को पश्चिम बंगाल के पन्नागढ़ इलाके में ले जाकर बेच दिया जाता था। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। फरार आरोपियों की तलाश चतरा पुलिस अब इस गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस इस मामले को अन्य कांडों से जोड़कर गहन जांच में जुट गई है, जिससे पूरे गिरोह का नेटवर्क उजागर किया जा सके। पुलिस ने ट्रक चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि सफर के दौरान अनजान लोगों द्वारा दी गई किसी भी खाने-पीने की वस्तु का सेवन न करें। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे हाईवे पर सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। चतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह हाईवे पर ट्रक चालकों को निशाना बनाकर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाता था और बेहोश होने के बाद ट्रक लेकर फरार हो जाता था। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को बालूमाथ क्षेत्र में एक संदिग्ध ट्रक के घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और एक आरोपी को ट्रक के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के हबीबपुर निवासी आदित्य राज उर्फ आदित्य कुमार उर्फ मनन चौधरी के रूप में हुई है। पूछताछ में कई राज्यों में सक्रिय गिरोह का खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में इस तरह की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य पहले ट्रक चालकों से दोस्ती करते थे। फिर मौका देखकर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते थे। चालक के अचेत होते ही वे ट्रक लेकर फरार हो जाते थे। आरोपी ने अपने अन्य साथियों एखलाक खान, राजेश यादव और टुनु यादव के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। नशीली गोलियां और जीपीएस उपकरण बरामद गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 42 नशीली गोलियां, 17 हजार रुपये नकद और ट्रक का जीपीएस निकालने के उपकरण बरामद किए हैं। इनमें प्लास और पेचकस जैसे औजार शामिल हैं। आरोपी ने खुलासा किया कि ट्रक चोरी करने के बाद वे सबसे पहले उसका जीपीएस डिवाइस निकालकर नष्ट कर देते थे, ताकि वाहन की लोकेशन ट्रेस न हो सके। इसके बाद चोरी किए गए ट्रकों को पश्चिम बंगाल के पन्नागढ़ इलाके में ले जाकर बेच दिया जाता था। पुलिस इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। फरार आरोपियों की तलाश चतरा पुलिस अब इस गिरोह के फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही पुलिस इस मामले को अन्य कांडों से जोड़कर गहन जांच में जुट गई है, जिससे पूरे गिरोह का नेटवर्क उजागर किया जा सके। पुलिस ने ट्रक चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि सफर के दौरान अनजान लोगों द्वारा दी गई किसी भी खाने-पीने की वस्तु का सेवन न करें। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे हाईवे पर सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *