रेलवे की पुरानी नर्सरी पार्क के रूप में होगी विकसित:रेलवेकर्मियों के साथ शहरवासियों को भी मिलेगी सुविधा, मॉर्निंग वॉक के लिए आ सकते

रेलवे की पुरानी नर्सरी पार्क के रूप में होगी विकसित:रेलवेकर्मियों के साथ शहरवासियों को भी मिलेगी सुविधा, मॉर्निंग वॉक के लिए आ सकते

समस्तीपुर में रेलवे क्षेत्र में माधुरी चौक के पास स्थित रेलवे की पुराने नर्सरी को पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा। इसकी कवादय शुरू हो गई है। करीब 15 साल से बंद इस नर्सरी में बड़े-बड़े झाड़ी उग आए थे। जिसकी सफाई कर इसे अब पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए वॉक पथ, बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सियां और खाली जमीन पर ग्रीन ग्रास लगाए जाएंगे। इसे 2 महीने के अंदर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पार्क में रेलवे कर्मी के साथ ही शहर के आम लोग भी यहां फुर्सत का समय व्यतीत कर सकेंगे । मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे, जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। पार्क सुबह और शाम में रेलवे कर्मी और आम लोगों के लिए खोला जाएगा डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह रेलवे की काफी पुरानी नर्सरी थी, जो वर्षों से बंद पड़ी हुई थी। नर्सरी परिसर में बड़े-बड़े झाड़ी थे। जिसकी सफाई कराई गई है। पूरे इलाके को क्लीन कर इसे पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। चारों ओर वॉक पथ का निर्माण कराया जा रहा है जो करीब एक हजार मीटर की होगी। इसके साथ पार्क में लाइटिंग और बैठने के लिए पेड़ के चारों ओर चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पार्क सुबह और शाम में रेलवे कर्मी और आम लोगों के लिए खोला जाएगा। लोगों को मिलने वाली सुविधाएं पार्क में बाउंड्री वॉल से सटाकर चारों ओर करीब 1000 मीटर में वॉक पथ करीब 6 फीट चौड़ा बनाया जा रहा। अंदर पानी की व्यवस्था की गई है। फाउंटेन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। जगह-जगह पर पर्याप्त और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठने के लिए कुर्सी के बदले पेरों के चारों ओर सीमेंटेड चबूतरे का निर्माण होगा। जिसमें संगमरमर लगाया जाएगा, ताकि लोग पेड़ के नीचे बैठकर प्राकृतिक आनंद ले सके। इसके साथ ही सड़कों के बीच ग्रीन ग्रास लगाए जाएंगे। जिस पर चलने से लोगों को अलग सुख की अनुभूति हो सके।
सुबह में लोग कर सकेंगे मॉर्निंग वॉक पार्क में सुबह के समय में रेलवे कर्मी के साथ ही आम शहरवासी भी सुबह 5:00 बजे से दिन के 9:00 बजे तक मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे। शाम के समय में लोग यहां पर अपने परिवार के साथ फुर्सत का समय भी बिता सकेंगे। समस्तीपुर में रेलवे क्षेत्र में माधुरी चौक के पास स्थित रेलवे की पुराने नर्सरी को पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा। इसकी कवादय शुरू हो गई है। करीब 15 साल से बंद इस नर्सरी में बड़े-बड़े झाड़ी उग आए थे। जिसकी सफाई कर इसे अब पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए वॉक पथ, बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सियां और खाली जमीन पर ग्रीन ग्रास लगाए जाएंगे। इसे 2 महीने के अंदर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पार्क में रेलवे कर्मी के साथ ही शहर के आम लोग भी यहां फुर्सत का समय व्यतीत कर सकेंगे । मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे, जिससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। पार्क सुबह और शाम में रेलवे कर्मी और आम लोगों के लिए खोला जाएगा डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि यह रेलवे की काफी पुरानी नर्सरी थी, जो वर्षों से बंद पड़ी हुई थी। नर्सरी परिसर में बड़े-बड़े झाड़ी थे। जिसकी सफाई कराई गई है। पूरे इलाके को क्लीन कर इसे पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। चारों ओर वॉक पथ का निर्माण कराया जा रहा है जो करीब एक हजार मीटर की होगी। इसके साथ पार्क में लाइटिंग और बैठने के लिए पेड़ के चारों ओर चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। पार्क सुबह और शाम में रेलवे कर्मी और आम लोगों के लिए खोला जाएगा। लोगों को मिलने वाली सुविधाएं पार्क में बाउंड्री वॉल से सटाकर चारों ओर करीब 1000 मीटर में वॉक पथ करीब 6 फीट चौड़ा बनाया जा रहा। अंदर पानी की व्यवस्था की गई है। फाउंटेन लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। जगह-जगह पर पर्याप्त और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठने के लिए कुर्सी के बदले पेरों के चारों ओर सीमेंटेड चबूतरे का निर्माण होगा। जिसमें संगमरमर लगाया जाएगा, ताकि लोग पेड़ के नीचे बैठकर प्राकृतिक आनंद ले सके। इसके साथ ही सड़कों के बीच ग्रीन ग्रास लगाए जाएंगे। जिस पर चलने से लोगों को अलग सुख की अनुभूति हो सके।
सुबह में लोग कर सकेंगे मॉर्निंग वॉक पार्क में सुबह के समय में रेलवे कर्मी के साथ ही आम शहरवासी भी सुबह 5:00 बजे से दिन के 9:00 बजे तक मॉर्निंग वॉक कर सकेंगे। शाम के समय में लोग यहां पर अपने परिवार के साथ फुर्सत का समय भी बिता सकेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *