मालदा टाउन-उधना के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन:न्यू फरक्का, साहिबगंज, भागलपुर जंक्शन के रास्ते जाएगी; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

मालदा टाउन-उधना के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन:न्यू फरक्का, साहिबगंज, भागलपुर जंक्शन के रास्ते जाएगी; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

गर्मी के मौसम में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मालदा टाउन और उधना के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन अप्रैल से जुलाई तक संचालित होगी। जिससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल(09033) हर गुरुवार को रात 11:00 बजे उधना से रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 11:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 अप्रैल 2026 से 23 जुलाई 2026 के बीच कुल 16 ट्रिप लगाएगी। वहीं, वापसी में मालदा टाउन-उधना समर स्पेशल(09034) हर रविवार को सुबह 9:30 बजे मालदा टाउन से खुलेगी। तीसरे दिन रात 1:20 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 अप्रैल 2026 से 26 जुलाई 2026 के बीच 16 फेरे लगाएगी। इस समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव पूर्व रेलवे क्षेत्र के कई प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा। इनमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन शामिल हैं। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत खासतौर पर भागलपुर और आसपास के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। रेलवे ने इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था की है। इससे हर वर्ग के यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा करने का विकल्प मिलेगा गर्मी के मौसम में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। मालदा टाउन और उधना के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन अप्रैल से जुलाई तक संचालित होगी। जिससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि उधना-मालदा टाउन समर स्पेशल(09033) हर गुरुवार को रात 11:00 बजे उधना से रवाना होगी। तीसरे दिन सुबह 11:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन 9 अप्रैल 2026 से 23 जुलाई 2026 के बीच कुल 16 ट्रिप लगाएगी। वहीं, वापसी में मालदा टाउन-उधना समर स्पेशल(09034) हर रविवार को सुबह 9:30 बजे मालदा टाउन से खुलेगी। तीसरे दिन रात 1:20 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 अप्रैल 2026 से 26 जुलाई 2026 के बीच 16 फेरे लगाएगी। इस समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव पूर्व रेलवे क्षेत्र के कई प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा। इनमें न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन शामिल हैं। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत खासतौर पर भागलपुर और आसपास के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। रेलवे ने इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था की है। इससे हर वर्ग के यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा करने का विकल्प मिलेगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *