लातेहार में ट्रक ने ली युवकों की जान:बाइक में कोयला लदे ट्रक ने मारी सीधी टक्कर, मौके पर ही मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

लातेहार में ट्रक ने ली युवकों की जान:बाइक में कोयला लदे ट्रक ने मारी सीधी टक्कर, मौके पर ही मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

लातेहार जिले के बालूमाथ-खलारी पथ पर बहेरा गांव के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कोयला लदा एक तेज रफ्तार ट्रक सामने से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखांड गांव निवासी 25 वर्षीय कामेश उरांव और 28 वर्षीय बिजेंद्र उरांव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल (संख्या JH01FJ5674) से बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहेरा गांव के समीप ट्रक (संख्या JH19B8783) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर बालूमाथ-खलारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों का कहना था कि आए दिन इस सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। पुलिस पहुंची मौके पर, लोगों को समझाने में जुटी घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया। आक्रोशित लोगों ने अभी भी सड़क जाम रखा है। लातेहार जिले के बालूमाथ-खलारी पथ पर बहेरा गांव के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कोयला लदा एक तेज रफ्तार ट्रक सामने से आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखांड गांव निवासी 25 वर्षीय कामेश उरांव और 28 वर्षीय बिजेंद्र उरांव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल (संख्या JH01FJ5674) से बालूमाथ से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहेरा गांव के समीप ट्रक (संख्या JH19B8783) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हादसे की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर बालूमाथ-खलारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों का कहना था कि आए दिन इस सड़क पर तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। पुलिस पहुंची मौके पर, लोगों को समझाने में जुटी घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया। आक्रोशित लोगों ने अभी भी सड़क जाम रखा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *