नाबालिग से रेप मामले में SSB जवान गिरफ्तार:किशनगंज में किराए के मकान रह रहा था, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

नाबालिग से रेप मामले में SSB जवान गिरफ्तार:किशनगंज में किराए के मकान रह रहा था, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में पुलिस ने एसएसबी जवान को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले के बाद की गई। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मो. मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जवान जिलेबिया मोड़ के पास एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद भेजा जाएगा जेल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जवान से पूछताछ जारी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे किशनगंज कारागार भेज दिया जाएगा। किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में पुलिस ने एसएसबी जवान को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले के बाद की गई। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मो. मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जवान जिलेबिया मोड़ के पास एक किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद भेजा जाएगा जेल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार जवान से पूछताछ जारी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद उसे किशनगंज कारागार भेज दिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *