Iran IRGC Responds to Trump’s Threat : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के कुछ ही देर बाद ईरान की तरफ से जवाब आ गया है। IRGC के कमांडर ने अमेरिका को चेताते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में हालात और तेजी से गंभीर हो सकते हैं। IRGC के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघारी ने कहा कि अगर तनाव बढ़ता रहा, तो पूरा क्षेत्र अमेरिका और इजरायल के लिए नरक बन जाएगा और ईरान को हराने का भ्रम उनको दलदल में फंसा देगा।
IRGC के कमांडर ने दावा किया कि ईरान ने अपने ड्रोन और मिसाइल के जरिए इजरायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरानी हमले में दुश्मन को काफी नुकसान पहुंचा है।


